फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फ्रेंडशिप डे से कुछ दिन पहले जिंदा जलाई बेस्ट फ्रेंड, वजह जानकर सांस सूख जाएगी

Wed, 02 Aug 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा(पंजाब) Updated Wed, 02 Aug 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
 mansa girl burnt alive best friend for boy friend
जिंदा जला दी बेस्ट फ्रेंड
फ्रेंडशिप डे से कुछ दिन पहले ही एक लड़की ने अपनी ही बेस्ट फ्रेंड को जिंदा जलाकर मार डाला। इसके पीछे की वजह जानेंगे तो आपकी सांस सूख जाएगी।

 
 mansa girl burnt alive best friend for boy friend
जिंदा जला दी बेस्ट फ्रेंड
घटना पंजाब के मानसा की है। पुलिस ने दो दिन पहले गली सड़ी मिली लाश का मामला सुलझाकर गांव बहणीवाल की कर्मजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने मृतका शिंदर के पति के बयान पर कर्मजीत कौर के अलावा तीन अज्ञात लोगों पर केस दर्ज कर किया है। पता चला है कि प्रेमी के साथ रहने की चाहत में कर्मजीत ने खुद को मरा साबित करने के लिए अपनी ही सहेली शिंदर को जिंदा जला डाला। 
 mansa girl burnt alive best friend for boy friend
जिंदा जला दी बेस्ट फ्रेंड - फोटो : google
थाना जोड़किया के मुखी हरप्रीत सिंह के अनुसार आरोपी कर्मजीत ने माना कि वह सहेली शिंदर को जिंदा जलाकर यह साबित करना चाहती थी कि परिवारवाले और गांववासी यह समझे कि उसकी मौत हो चुकी है। ताकि वह बाकी जिंदगी प्रेमी के साथ गुजार सके। कर्मजीत कौर ने शिंदर कौर के सिर पर चोट मारकर उसको जिंदा जलाया, ताकि उसकी पहचान न हो सके। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है कि कर्मजीत के साथ इस घटना को अंजाम देने में ओर कौन मिला हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
 mansa girl burnt alive best friend for boy friend
जिंदा जला दी बेस्ट फ्रेंड
जोड़किया पुलिस ने सोमवार को आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि वह आरोपी का अदालत से रिमांड हासिल करेगी। गांव बहणीवाल के सुखदेव सिंह ने पुलिस को शिकायत की थी उसकी पत्नी शिंदर कौर 28 जुलाई को अपनी सहेली कर्मजीत कौर के साथ लक्कड़ लेने के लिए घर से गई थी। वह 29 जुलाई की सुबह तक वापस नहीं आई। बाद में शिंदर कौर की जली हुई लाश एक किसान के बाग में से बरामद हुई। 
विज्ञापन
 mansa girl burnt alive best friend for boy friend
जिंदा जला दी बेस्ट फ्रेंड
थाना जोड़किया की पुलिस के मुखी हरप्रीत सिंह पुलिस टीम समेत पहुंचे। जांच में सामने आया कि कर्मजीत कौर के किसी के साथ प्रेम संबंध थे। पुलिस के मुताबिक कर्मजीत कौर ने योजना बनाई थी कि वह शिंदर कौर को मारकर उसकी लाश को जला दे, ताकि पहचान न हो सके। थाना जोड़किया के मुखी हरप्रीत सिंह का कहना है कि पुलिस ने उक्त मामले में कर्मजीत कौर को गिरफ्तार कर लिया, बाकी इस संबंधी जांच जारी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed