{"_id":"636e2e15ee429c246763978b","slug":"man-murdered-in-abohar-case-registered-against-wife-and-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिश्तों का खून: अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की ली जान, फिर बेटे के साथ मिल शव के साथ किया ये काम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
रिश्तों का खून: अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की ली जान, फिर बेटे के साथ मिल शव के साथ किया ये काम
Fri, 11 Nov 2022 04:47 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 11 Nov 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
अबोहर में हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति अवैध संबंधों में रोड़ा बना तो महिला ने सारी हदें पार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अपने अपराध को छिपाने के लिए महिला ने पति के शव को घर में ही दफना दिया और ऊपर से फर्श बनवा दिया। मामले का खुलासा हुआ तो लोगों के होश उड़ गए। थाना सदर पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से मृतक का सड़ा-गला शव बरामद किया है। वारदात अबोहर के गांव बहावल की है।
अबोहर में हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
करीब एक माह पहले जब मक्खन सिंह और चरणजीत कौर में झगड़ा हुआ तो चरणजीत कौर ने अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने बेटे प्रदीप उर्फ जश्र और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर घर में ही गड्ढा खोद कर मक्खन सिंह के शव को दफना दिया। इसके बाद 18 अक्टूबर को चरणजीत कौर ने थाना सदर पुलिस के पास पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी।
अबोहर में हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
मक्खन सिंह के अचानक घर से गायब होने के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और धीरे-धीरे यह बात पुलिस तक पहुंच गई। इसके बाद मक्खन सिंह की तलाश में जुटे पुलिस अधिकारियों के शक की सुई उसकी पत्नी की ओर घूम गई। शुक्रवार को जब पुलिस अधिकारियों ने मक्खन की पत्नी व बेटे को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने उसकी हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घर में ही दफनाए गए मक्खन सिंह के शव को सड़ी-गली हालत में बरामद कर लिया। पुलिस ने इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अबोहर में हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सुरजीत सिंह ने शक जताया कि उसके भाई की हत्या में भाभी चरणजीत कौर के अलावा कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
अबोहर में हत्या।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
थाना प्रभारी बरजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी चरणजीत कौर व उसके बेटे प्रदीप उर्फ जश्र के खिलाफ भादंसं की धारा 302, 201 तथा 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मां-बेटे से पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि इस घटना में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं।