फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रिश्तों का खून: अवैध संबंधों में रोड़ा बने पति की ली जान, फिर बेटे के साथ मिल शव के साथ किया ये काम

Fri, 11 Nov 2022 04:47 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 11 Nov 2022 04:47 PM IST
विज्ञापन
Man murdered in Abohar, case registered against wife and son
अबोहर में हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
पति अवैध संबंधों में रोड़ा बना तो महिला ने सारी हदें पार करते हुए उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद अपने अपराध को छिपाने के लिए महिला ने पति के शव को घर में ही दफना दिया और ऊपर से फर्श बनवा दिया। मामले का खुलासा हुआ तो लोगों के होश उड़ गए। थाना सदर पुलिस ने प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से मृतक का सड़ा-गला शव बरामद किया है। वारदात अबोहर के गांव बहावल की है। 



गांव बहावल निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि उसकी भाभी चरणजीत कौर पत्नी मक्खन सिंह के गांव के ही एक व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं। कुछ माह पूर्व इन दोनों की वीडियो भी वायरल हुई जिसके बाद पंचायत में दोनों का फैसला करवाया गया। सुरजीत सिंह ने बताया कि इसी बात को लेकर मक्खन सिंह और चरणजीत कौर में अक्सर झगड़ा होता था। 
 
Man murdered in Abohar, case registered against wife and son
अबोहर में हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
करीब एक माह पहले जब मक्खन सिंह और चरणजीत कौर में झगड़ा हुआ तो चरणजीत कौर ने अपने पति की हत्या कर दी। इसके बाद उसने अपने बेटे प्रदीप उर्फ जश्र और कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर घर में ही गड्ढा खोद कर मक्खन सिंह के शव को दफना दिया। इसके बाद 18 अक्टूबर को चरणजीत कौर ने थाना सदर पुलिस के पास पति के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज करवा दी। 
    
Man murdered in Abohar, case registered against wife and son
अबोहर में हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
मक्खन सिंह के अचानक घर से गायब होने के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया और धीरे-धीरे यह बात पुलिस तक पहुंच गई। इसके बाद मक्खन सिंह की तलाश में जुटे पुलिस अधिकारियों के शक की सुई उसकी पत्नी की ओर घूम गई। शुक्रवार को जब पुलिस अधिकारियों ने मक्खन की पत्नी व बेटे को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने उसकी हत्या करने की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर घर में ही दफनाए गए मक्खन सिंह के शव को सड़ी-गली हालत में बरामद कर लिया। पुलिस ने इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी करवाई। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man murdered in Abohar, case registered against wife and son
अबोहर में हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सुरजीत सिंह ने शक जताया कि उसके भाई की हत्या में भाभी चरणजीत कौर के अलावा कुछ अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। इसलिए मामले की गहराई से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। 

 
विज्ञापन
Man murdered in Abohar, case registered against wife and son
अबोहर में हत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
थाना प्रभारी बरजिंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक की पत्नी चरणजीत कौर व उसके बेटे प्रदीप उर्फ जश्र के खिलाफ भादंसं की धारा 302, 201 तथा 34 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि मां-बेटे से पूछताछ में यह पता लगाया जाएगा कि इस घटना में और कौन-कौन से लोग शामिल हैं।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed