फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हादसे में 3 की मौत, सड़क पर ऐसे बिखरी लाशें, मंजर देख हर किसी के आंसू निकले

Fri, 28 Jul 2017 09:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Fri, 28 Jul 2017 09:30 AM IST
विज्ञापन
ludhiana speeding car crushed three people
लुधियाना में कार ने तीन लोगों को कुचला
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और लाशें सड़क पर ऐसे बिखर गई कि जिसने भी मंजर देखा, उसकी आंखों से आंसू निकल आए। तस्वीरें देख नहीं पाओगे।
ludhiana speeding car crushed three people
लुधियाना में कार ने तीन लोगों को कुचला
हादसा वीरवार सुबह पंजाब के लुधियाना में हुआ। लुधियाना-दिल्ली नेशनल हाइवे पर शहर से करीब 25 किलोमीटर दूर साहनेवाली में करीब 7 बजे गांव जुगियाना के पास बस का इंतजार कर रहे लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचल लिया। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मरने वालों में एक महिला भी शामिल है। बताया जा रहा है कि कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि संतुलन बिगड़ गया और कार रेलिंग को तोड़ती हुई लोगों को कुचलकर निकल गई।
ludhiana speeding car crushed three people
लुधियाना में कार ने तीन लोगों को कुचला
हादसे के बाद कार सवार लोग फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को कब्जे में लिया गया और कार को भी जब्त किया गया है। वहीं हादसे के बाद हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस को ही संभालना पड़ा। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। उनमें इतना रोष था कि वे सड़क पर ही बैठ गए। उन्होंने शवों का अंतिम संस्कार किए जाने से इंकार करते हुए आरोपी को पकड़ने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
ludhiana speeding car crushed three people
लुधियाना में कार ने तीन लोगों को कुचला
मृतकों की पहचान गांव भोरेवाल की रहने वाली बलजीत कौर (38), सन्नी (26) और बलविंदर सिंह (38) के रुप में हुई है। टक्कर होने के बाद आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। बलजीत कौर, सन्नी और बलविंदर सिंह दोराहा की एक निजी फैक्टरी में काम करते है। तीनों को रोजाना कंपनी की बस लेने के लिए आती थी। तीनों साहनेवाल थाने के पास डिवाइड पर खड़े हो जाते थे तो वहां से बस उन्हें ले जाती थी। रोजाना की तरह तीनों वीरवार की सुबह भी वहां खड़े हुए थे।
विज्ञापन
ludhiana speeding car crushed three people
लुधियाना में कार ने तीन लोगों को कुचला
इसी दौरान कपूरथला से फतेहगढ़ धार्मिक स्थान पर माथा टेकने जा रहे कश्मीर सिंह और उसके साथी गाड़ी में सवार थे। हाइवे पर पानी जमा था तो गाड़ी चला रहे कश्मीर सिंह ने गाड़ी तेज रफ्तार में ही पानी के ऊपर से निकाल दी। जिससे पानी उसी की गाड़ी के शीशे पर आ गया। जिस कारण उसे आगे नजर नहीं आया और गाड़ी बेकाबू होकर डिवाइड पर जा चढ़ी। तेज रफ्तार गाड़ी ने डिवाइड पर बस का इंतजार कर रहे तीनों को टक्कर मार दी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed