एक महिला घर में ही लड़कियों से 'गंदा काम' कराती थी और रईसजादों से एक रात के लाखों रुपये वसूलती थी। आपत्तिजनक हाल में मिली 5 महिलाएं।
देह व्यापार के इस हाई प्रोफाइल धंधे का पर्दाफाश पंजाब के लुधियाना में हुआ। महिला रईसजादों को लड़कियां सप्लाई करती थी और उनसे लाखों रुपये वसूलती थी।
थाना दरेसी की पुलिस ने रैकेट की सरगना व 4 महिलाओं समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ इम्मोरेल एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया गया है। युवकों की पहचान मनप्रीत, हरप्रीत व संजीव के रूप में हुई है।
इंस्पेक्टर दलीप बेदी ने बताया कि उन्हें देह व्यापार के इस धंधे के चलने की खबर मिली थी। कार्रवाई करते हुए घर पर छापा मारा गया तो 5 महिलाएं और तीन युवक आपत्तिजनक हालत में मिले।
इंस्पेक्टरने बताया कि सभी को कोर्ट में पेश करने के बाद ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया है। पता चला है कि महिला रईसजादों से मोटी रकम वसूल करती थी और बदले मे युवतियों को काफी कम पैसे अदा करती थी।