फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादीशुदा प्रेमिका से मिलने निकला, फिर जंगल में ऐसी हालत में मिले दोनों...देख सन्न रह गई मां

Thu, 28 Jun 2018 09:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा) Updated Thu, 28 Jun 2018 09:47 AM IST
विज्ञापन
love story, couple committed suicide in panipat of haryana
पानीपत में प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड
शादीशुदा प्रेमिका से मिलने के लिए निकला था युवक, सवेरे जंगल में ऐसी हालत में मिले दोनों, देखकर दोनों के परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई।
love story, couple committed suicide in panipat of haryana
पानीपत में प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड
घटना हरियाणा के पानीपत की है। रिफाइनरी-सिठाना रोड पर काठ वाली पुलिया के पास मंगलवार की सुबह एक युवक और युवती के शव पेड़ से बंधे एक ही फंदे पर लटके मिले। दोनों में प्रेम प्रसंग था और विवाद चल रहा था। विवाद को लेकर बिठाई गई पंचायत का फैसला मंगलवार को आना था। उससे पहले ही दोनों के शव पेड़ से लटके मिले। पहली नजर में मामला सुसाइड का लग रहा है, लेकिन मृतक युवक के परिजनों ने मृतका के परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है।
love story, couple committed suicide in panipat of haryana
पानीपत में प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड
मृतक युवती की शिनाख्त पिंकी और युवक की पहचान विकास पुत्र जगदीश निवासी गोपाल कॉलोनी, पानीपत के रूप में हुई। पुलिस की जांच में पता चला कि पिंकी (24) और विकास (25) के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। पिंकी शादीशुदा थी और उसके दो बच्चे थे। वहीं विकास अविवाहित था और वेल्डिंग का काम करता था। पिंकी व विकास, सोमवार की देर रात से लापता थे। देर रात जब पानीपत में बूंदाबांदी हुई तब परिजनों को पिंकी चारपाई पर नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
love story, couple committed suicide in panipat of haryana
पानीपत में प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड
विकास भी सोमवार की रात को अपने घर पर नहीं, बल्कि पशुबाडे़ में सोने गया था, पर सवेरे वह नहीं मिला। मंगलवार को ही इनके प्रेम प्रसंग मामले में गांव में पंचायत होनी थी। थाना मतलौडा के एसएचओ धर्मवीर खर्ब ने बताया कि मंगलवार सुबह दो शव देखे जाने की खबर आई। टीम मौके पर पहुंची तो विकास और पिंकी के शव पेड़ से लटके मिले। अब पुलिस दोनों की मोबाइल फोन कॉल डिटेल भी निकलवाएगी, ताकि दोनों की मौत के सही कारण पता चल सकें।

 
विज्ञापन
love story, couple committed suicide in panipat of haryana
पानीपत में प्रेमी जोड़े ने की सुसाइड
डीएसपी मतलौडा क्षेत्र बिजेंद्र सिंह ने बताया कि जरूरत पड़ी तो पुलिस मामले में दोनों मृतकों के परिजनों को भी जांच में शामिल करके उनसे पूछताछ करेगी।  विकास के परिजनों का आरोप है कि पिंकी के सुसराल वाले, विकास के साथ रंजिश रखते थे। कई दिन पहले पिंकी के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की थी और इस संबंध में उन्होंने थाना मॉडल टाउन पुलिस में शिकायत दी थी। विकास के परिजनों ने पिंकी के सुसराल वालों से जान का खतरा भी बताया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed