{"_id":"58ce516c4f1c1bf4431a1289","slug":"lady-was-shouting-for-help-and-people-was-busy-in-capturing-video-at-ludhiana-of-punjab","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मेरे पति खून से लथपथ थे, मैं मदद को चिल्ला रही थी और लोग वीडियो बना रहे थे'","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'मेरे पति खून से लथपथ थे, मैं मदद को चिल्ला रही थी और लोग वीडियो बना रहे थे'
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Mon, 20 Mar 2017 09:20 AM IST
विज्ञापन
लुधियाना में पति पत्नी पर जानलेवा हमला
लोगों में इंसानियत मर गई है। मेरे पति खून से लथपथ थे और मैं मदद के लिए चिल्ला रही थी, लेकिन वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रहे थे।
लुधियाना में पति पत्नी पर जानलेवा हमला
मामला पंजाब के लुधियाना का है। कोर्ट में पेशी भुगतकर लौट रहे युवक पंकज शर्मा पर ससुरालियों ने हथौड़े और तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। उस पर इतने वार किए गए कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हमलावर पंकज को बीच सड़क पीटते रहे, पर कोई बचाने नहीं आया। उसके बाद भी वह सड़क पर पड़ा तड़पता रहा और लोग मदद करने की बजाय वीडियो बनाते रहे।
लुधियाना में पति पत्नी पर जानलेवा हमला
मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों में एक दर्जन से ज्यादा लोग शामिल रहे। इस दौरान घायल युवक की पत्नी रमनजोत कौर को उसकी मां अमनदीप कौर और रिश्तेदार करमजीत कौर बालों से घसीटते हुए लेकर जाने लगे। हंगामा देखते हुए लोग इकट्ठे हो गए और उन्होंने रमनजोत को छोड़ दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
यह भी देखें: सनसनी! कार से बरामद हुए सूटकेस में मिला कांग्रेस नेता के रिश्तेदार का शव
यह भी देखें: सनसनी! कार से बरामद हुए सूटकेस में मिला कांग्रेस नेता के रिश्तेदार का शव
विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना में पति पत्नी पर जानलेवा हमला
वारदात की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने रमनजोत की मां अमनदीप कौर और करमजीत कौर को पकड़कर रखा हुआ था, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं घायल पंकज को इलाज के लिये अस्पताल पहुंचाया। एम्बुलेंस भी नहीं पहुंची, रिक्शे से ही लेकर जाना पड़ा। वहां से उसे सीएमसी अस्पताल रेफर कर दिया गया। देर रात तक पंकज की हालत गंभीर बनी हुई थी।
विज्ञापन
लुधियाना में पति पत्नी पर जानलेवा हमला
थाना डिवीजन पांच की पुलिस ने जसविंदर सिंह के बयानों पर रमनजोत की मां अमनदीप कौर, पिता सोहन सिंह, भाई नवजोत सिंह, जश्न और करमजीत कौर समेत अज्ञात लोगों पर जानलेवा हमले का मामला दर्ज किया है। रमनजोत कौर ने बताया कि जब उसके घर वाले पंकज को मार रहे थे, तब सभी तमाशा देखते रहे। जख्मी पंकज पानी मांगता रहा, लेकिन किसी ने पानी तक नहीं दिया।
यह भी देखें: FB पर दोस्ती प्यार सेक्स और फिर धोखा, 5 साल तक दरिंदगी करता रहा एनआरआई
यह भी देखें: FB पर दोस्ती प्यार सेक्स और फिर धोखा, 5 साल तक दरिंदगी करता रहा एनआरआई