फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

3 बच्चों को टैंक में डुबोकर मारने वाली मां ने किया खुलासा, क्यों उठाया ये कदम

Mon, 20 Mar 2017 09:19 AM IST
विक्रम बनेटा/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा)
विक्रम बनेटा/अमर उजाला, झज्जर(हरियाणा) Updated Mon, 20 Mar 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
maother killed three childrens by drowned them in water tank, she told to police the reason
तीन बच्चों के साथ टैंक में कूदी महिला - फोटो : अमर उजाला
अपने ही तीन बच्चों को टैंक में डुबोकर मारने वाली मां ने पुलिस के सामने खुलाया कि कि उसने यह खौफनाक कदम आखिर क्यों उठाया।


 
maother killed three childrens by drowned them in water tank, she told to police the reason
तीन बच्चों के साथ टैंक में कूदी महिला - फोटो : अमर उजाला
घटना हरियाणा के झज्जर की है। तीन बच्चों की कातिल मां नूतन ने बयान दिया कि ससुराल पक्ष को सबक सिखाने के लिए उसने यह कदम उठाया था। उसने  बताया कि उसका पति के साथ झगड़ा हो गया था। क्योंकि पति होली के दिन शराब पीकर आया था। जब वह पति के साथ झगड़ रही थी तो ननद पिंकी भी अपने भाई विनोद की तरफदारी कर रही थी, जोकि उसे नागवार गुजरा। पिंकी को उल्टा जवाब दिया तो विनोद ने नूतन की पिटाई कर दी।
maother killed three childrens by drowned them in water tank, she told to police the reason
महिला ने अपने 3 बच्चो को घर में बने टैंक में डूबोकर मार डाला
नूतन ने ससुराल वालों को सबक सिखाने के लिए तीनों बच्चों को पानी के टंकी में फेंक दिया। पुलिस ने नूतन को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया। गौरतलब है कि 13 मार्च की रात बरहाणा गांव निवासी नूतन ने पुलिस कंट्रोल रूम में फोन कर कहा था कि वो अपने तीन बच्चों के साथ पानी के टैंक में डूबकर आत्महत्या कर रही है, उसे न्याय चाहिए। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और नूतन के घर पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
maother killed three childrens by drowned them in water tank, she told to police the reason
Drowned
पुलिस के पहुंचने से पहले ही नूतन अपने तीनों बच्चों को पानी के टैंक में डाल चुकी थी। पुलिस ने नूतन बेसुध हालत में पीजीआई में दाखिल करवाया। तीनों बच्चों की दादी सुदेश की शिकायत पर नूतन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। चिकित्सकों की ओर से अनफिट करार दिए जाने से पुलिस नूतन को गिरफ्तार नहीं कर पा रही थी। शनिवार को चिकित्सकों ने जैसे ही नूतन को डिस्चार्ज किया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed