इससे शर्मनाक बात और क्या होगी कि मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए रखे गए शव को चूहें कुतर जाए, लेकिन ऐसा यहां हुआ है। तस्वीरें
2 of 7
पोस्टमार्टम हाउस में चूहों ने कुतरा महिला का शव
मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है, यहां के एलएनजेपी अस्पताल प्रशासन की लापरवाही के चलते वीरवार को पोस्टमार्टम हाउस में रखे शव को चूहों ने कुतर दिया। वहीं अस्पताल प्रशासन का कहना है कि पुलिस और मृतक महिला के परिजनों ने शव को अपनी इच्छा से बाहर ही रख दिया था। इसी के चलते यह घटना हुई।
3 of 7
पोस्टमार्टम हाउस में चूहों ने कुतरा महिला का शव
गांव समसीपुर के सरपंच हरपाल सिंह ने बताया कि समसीपुर निवासी मीनाक्षी शर्मा पत्नी ईश्वर सिंह पिछले काफी समय से बीमार चल रही थी। वह मानसिक रोगी थी। बुधवार सुबह अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके चलते उसे पहले एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया।
4 of 7
पोस्टमार्टम हाउस में चूहों ने कुतरा महिला का शव
देर सायं को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर महिला के शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए एलएनजेपी अस्पताल में रखवा दिया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद कर्मचारी ने कहा कि फ्रिजर पिछले काफी समय से खराब है।
5 of 7
पोस्टमार्टम हाउस में चूहों ने कुतरा महिला का शव
जिस कारण शव को फ्रिजर में न रखकर बाहर ही रख दो। कर्मचारी की बात मानकर हम शव को पोस्टमार्टम हाउस में ही रख कर आ गए। जब सुबह पोस्टमार्टम करवाने गए तो पता चला की चूहों ने शव का एक हाथ कुतर दिया और कान पर कुछ निशान थे।