शादी में गोली चलने से मारी गई डांसर कुलविंदर के पति की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। अब मामले में नया मोड़ आ गया है।
2 of 9
शादी समारोह में गोली लगने से डांसर की मौत
शादी में गोली चलने से मारी गई डांसर कुलविंदर के पति की मौत का मामला गरमाता जा रहा है। मृतक राजिंदर के पिता ने पुलिस पर अपनी भड़ास निकाली। पंजाब के बठिंडा में मौड़ मंडी में मारी गई डांसर के पति राजिंदर सिंह की संदिग्ध हालात में मौत मामले में परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
3 of 9
इस डांसर की कनपटी पर लगी थी गोली
मृतक के पिता सुखदेव सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि रुपयों के लिए हरजिंदर सिंह के सास, ससुर और साडू ने उसकी हत्या की। उन्होंने कहा कि उनकी बहू कुलविंदर का जीजा बिट्टू अपनी सास मनजीत कौर और ससुर बलदेव सिंह से सांठगांठ कर आरोपियों के साथ समझौता करने के लिए उनके बेटे पर दबा बना रहा था। इसके लिए उनका बेटा हरजिंदर राजी नहीं था।
सुखदेव सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले ही आरोपी कुलविंदर कौर के मौत मामले में जमानत पर बाहर आए थे। इसके दूसरे दिन ही हरजिंदर की संदिग्ध स्थिति में मौत होने से कई सवाल खड़े होते हैं। मृतक के माता-पिता का कहना था कि पुलिस ने भी 174 की कार्रवाई कर दी है। वहीं वह सीधे तौर पर कह रहे हैं कि उनके बेटे की ससुराल वालों ने हत्या की है।
सुखदेव सिंह ने कहा कि अगर पुलिस ने आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार न किया तो वे इंसाफ के लिए अदालत जाने को मजबूर होंगे। उन्होंने कहा कि उनकी बहू डांसर कुलविंदर कौर की हत्या के आरोप गिरफ्तार किए मौड़ मंडी पार्षद के बेटे बिल्ला व संजय गोयल उनके बेटे की मौत के दो दिन पहले ही जमानत पर बाहर आए थे। इस वजह से उनके मन में कई सवाल उठ रहे हैं।