फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टैंकर ने मारी टक्कर और पलटियां खाते हुए खेतों में जा गिरी बस, एक मौत, 2 बच्चे लापता

Sat, 11 Feb 2017 04:28 PM IST
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा) Updated Sat, 11 Feb 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
gas tanker hits roadways bus at fatehabat highway, one death and two child missed
फतेहाबाद में गैंस टैंकर ने रोडवेज बस को मारी टक्कर
हाइवे पर बीच सड़क उस समय चीख पुकार मच गई, जब एक टैंकर ने रोडवेज बस को टक्कर मारी दी और वह पलटियां खाते हुए खेतों में जा गिरी। देखिए तस्वीरें।
gas tanker hits roadways bus at fatehabat highway, one death and two child missed
फतेहाबाद में गैंस टैंकर ने रोडवेज बस को मारी टक्कर
हादसा हरियाणा के फतेहाबाद में रतिया चुंगी के पास हाइवे पर हुआ। बाइपास पर पुल के नीचे बस को गैस टैंकर ने ऐसी टक्कर मारी कि वह पलटते हुए सड़क किनारे खेतों में जा गिरी। टक्कर मारने के बाद टैंकर भी पलट गया, जिससे गैस लीक हो रही है।
gas tanker hits roadways bus at fatehabat highway, one death and two child missed
फतेहाबाद में गैंस टैंकर ने रोडवेज बस को मारी टक्कर
हादसे में टोहाना के गांव जमालपुर निवासी साधूराम की मौत हो गई। वहीं दो बच्चे मुस्कान और प्रिंस लापता बताए जा रहे हैं। हादसे में बस में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 10 को नाजुक हालत के चलते हिसार रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
gas tanker hits roadways bus at fatehabat highway, one death and two child missed
फतेहाबाद में गैंस टैंकर ने रोडवेज बस को मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, हाइवे पर पुल के नीचे बस और टैंकर की टक्कर के बाद बस खेतों में उतर गई। जोर का धमाका हुआ, जिसे सुनकर आसपास के लोग दौड़े गए। लोगों ने बचाव अभियान चलाते हुए घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
gas tanker hits roadways bus at fatehabat highway, one death and two child missed
फतेहाबाद में गैंस टैंकर ने रोडवेज बस को मारी टक्कर
पुलिस को भी सूचना दी गई और खबर मिलते ही फतेहाबाद पुलिस थाना प्रभारी सुरेंद्र काम्बोज टीम के सा​थ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर स्थिति को संभाला और टैंकर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed