{"_id":"62d7f7c1df7703189f543452","slug":"know-about-manpreet-mannu-and-jagroop-roopa-who-killed-in-encounter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मूसेवाला हत्याकांड: शूटर मनप्रीत और रूपा कौन? जिन्हें पुलिस ने मार गिराया, साथी ने ही खोला था राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मूसेवाला हत्याकांड: शूटर मनप्रीत और रूपा कौन? जिन्हें पुलिस ने मार गिराया, साथी ने ही खोला था राज
Wed, 20 Jul 2022 06:40 PM IST
ajay kumar
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
भारत भूषण मित्तल, संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Wed, 20 Jul 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद भारी पुलिस बल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में फरार चल रहे शार्प शूटर जगरूप सिंह रूपा और मनप्रीत सिंह मनु को पंजाब पुलिस ने अमृतसर में मार गिराया है। पिछले कई दिनों से पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तार शूटर अंकित सेरसा ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि शार्प शूटर मनप्रीत मनु और जगरूप रूपा पंजाब में ही छिपे हैं। पंजाब की एंटी गैंगस्टर फोर्स ने दोनों को पकड़ने के लिए टीमें बनाई। बुधवार की दोपहर पुलिस और गैंगस्टरों का आमना-सामना अमृतसर जिले के गांव भकना कलां में हो गया। घंटों की मुठभेड़ में दोनों को मार गिराया गया है। जानें कौन हैं शार्प शूटर मनप्रीत सिंह मनु और जगरूप रूपा...
2 of 5
गैंगस्टर रूपा और मन्नू की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मनप्रीत मनु के गांव वाले बताते है कि वह अपनी मां से बहुत ज्यादा प्यार करता था। फरारी के दौरान भी वह रोजाना अपनी मां से बात करता था।
3 of 5
अमृतसर में मुठभेड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक घटना ने उसे जुर्म की दुनिया में उतार दिया। तब से उसने कभी पलट कर नहीं देखा। अंत इतना खौफनाक होगा, इसका अंदाजा शायद उसे भी नहीं था। जुर्म की दुनिया में कदम रखने के बाद वह जगरूप रूपा से मिला और बाद में वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के संपर्क में आया। सूत्र बताते हैं कि शूटर मनु ने लॉरेंस ग्रुप में शामिल होने के बाद ही हथियार चलाने की पूरी ट्रेनिंग ली थी। बाद में धीरे-धीरे वह लॉरेंस ग्रुप का सबसे भरोसेमंद शूटर बन गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मुठभेड़ स्थल पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ माह पहले मोगा के बाघापुराना के सुखानंद गांव में मनु और रूपा ने हो मिंटा नामक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले भी रूपा और मनु भगोड़े थे। 29 मई को मनु और रूपा ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मानसा जिले में निर्मम हत्या कर सनसनी फैला दी।
विज्ञापन
5 of 5
अमृतसर मुठभेड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मारा गया दूसरा शूटर जगरूप उर्फ रूपा तरनतारन के गांव जोड़ा का रहने वाला था। सिद्धू की हत्या के बाद रूपा के माता-पिता भी अंडरग्राउंड हो गए थे लेकिन कुछ दिनो बाद पुलिस ने उनसे पूछताछ की थी। मगर पुलिस को रूपा के बारे में कोई सुराग नहीं मिला था। सूत्र बताते हैं कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गैंग शूटर मनु और रूपा पर खास भरोसा करता था। लोग यह भी बताते हैं कि शार्प शूटर मनु कोई नशा नहीं करता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।