फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुजुर्ग को बंधक बनाया, मुंह पर टेप लगाई और लूट ले गए लाखों

Sat, 29 Oct 2016 04:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिहोवा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिहोवा Updated Sat, 29 Oct 2016 04:51 PM IST
विज्ञापन
Kidnaped old lady and robbery of 13 lakh in pihowa haryana
बुजुर्ग को बंधक बनाकर बड़ी लूट - फोटो : अमर उजाला
तीन बदमाशों ने एक बुजुर्ग को बंधक बनाकर लाखों के गहने और नकदी लूटकर फरार हो गए। तस्वीरें
Kidnaped old lady and robbery of 13 lakh in pihowa haryana
बुजुर्ग को बंधक बनाकर बड़ी लूट - फोटो : अमर उजाला
पिहोवा में तीन बदमाशों ने शुक्रवार अलसुबह 3 बजे प्राइवेट अस्पताल के डॉ. सुदर्शन चुघ के घर उनकी मां को बंधक बनाकर 13 लाख के गहने और 2 लाख रुपये की नकदी लूटकर फरार हो गए। लुटेरों ने उनकी माता से मारपीट भी की और चाकू से वार कर घायल कर दिया। आरोपियों के चले जाने के बाद किसी तरह डॉक्टर की मां ने अपने आप को खोला और घटना की जानकारी परिवार को दी। 
Kidnaped old lady and robbery of 13 lakh in pihowa haryana
बुजुर्ग को बंधक बनाकर बड़ी लूट - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद एसएचओ देवेंद्र कुमार व चौकी इंचार्ज फूल सिंह ने मौके का मुआयना किया। वहीं फोरेंसिक टीम ने भी नमूने एकत्रित किए। चुघ की माता कृष्णावंती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह लगभग 3 बजे तीन अज्ञात युवकों ने उसके कमरे में घुसकर चाकू की नोक पर उसको धमकाते हुए बंधक बना लिया। विरोध करने पर उसको चाकू से घायल भी कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kidnaped old lady and robbery of 13 lakh in pihowa haryana
बुजुर्ग को बंधक बनाकर बड़ी लूट - फोटो : अमर उजाला
लुटेरों ने उसके मुंह पर टेप लगा दी और कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़ उसमें से 2 लाख रुपये की नगदी व लगभग 13 लाख रुपये के जेवरात चुरा लिए। उन्होंने बताया कि वे साथ लगते कमरे में भी गए लेकिन वहां डॉक्टर सोए हुए थे। उस कमरे में कोई हरकत नहीं की। लूट की सूचना मिलने के बाद एसपी सिमरदीप सिंह भी मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन
Kidnaped old lady and robbery of 13 lakh in pihowa haryana
बुजुर्ग को बंधक बनाकर बड़ी लूट - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 13 अक्तूबर को भी देर रात को कस्बे में कैथल रोड पर स्थित सरस्वती डेंटल क्लीनिक पर दो बदमाशों ने पिस्तौल के बल पर लूटपाट की थी। यहां मरीज बनकर आए इन बदमाशों ने दांत में दर्द के बहाने डॉ. वीरेंद्र ढांडा पर पिस्तौल तान उसकी जेब व काउंटर से हजारों रुपये लूट ले गए थे। इस घटना के बाद से ही कस्बे में बदमाशों को लेकर भय का माहौल बना हुआ है और अब फिर हुई वारदात से हर कोई सहमा हुआ है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed