फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पति का सिर काट फर्श में दबाया, धड़ अटैची में, हाथ पैर तसले में

Thu, 28 Apr 2016 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बहादुरगढ़ Updated Thu, 28 Apr 2016 03:06 PM IST
विज्ञापन
husband murder, husband brutly murder, bahadurgarh murder, dead body cut parts, bahadurgarh
टुकड़ों में बटे शव को पोस्टपार्टम के लिए ले जाती पुलिस। - फोटो : amarujala
पत्नी इतनी बेरहम भी हो सकती है, ये किसने सोचा होगा? पति की हत्या कर दिल न भरा तो उसके शव के टुकड़े-टुकड़े इधर-उधर दबा दिए।
husband murder, husband brutly murder, bahadurgarh murder, dead body cut parts, bahadurgarh
गांव आसंडा में मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : amarujala
वारदात, दिल्ली से सटे बहादुरगढ़ के आसंडा गांव की है। यहां एक 30 वर्षीय पत्नी पूजा ने अपने 35 वर्षीय पति बलजीत के 10 टुकड़े कर धड़ सूटकेस में बंद कर दिया। हाथ-पैर तसले से ढक दिए। सिर घर में गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। दो दिन पहले की इस घटना का खुलासा मंगलवार को तब हुआ जब मृतक के भाई-बहन उसके घर पहुंचे और  घर में सड़ांध आने पर उन्हें शक हुआ। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर अस्पताल पहुंचाया। 
husband murder, husband brutly murder, bahadurgarh murder, dead body cut parts, bahadurgarh
फर्श उखाड़कर इस गड्ढे से निकाली गई गर्दन। - फोटो : amarujala
मृतक युवक के परिजनों का कहना है कि बलजीत की 30 वर्षीय पत्नी पूजा ने अवैध संबंधों के चलते अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर शव को खुर्द-बुर्द किया। गौर हो कि आसंडा निवासी बलजीत उर्फ टिंकू (32) दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में जल बोर्ड में नौकरी करता था। उसका अपनी पत्नी पूजा के साथ विवाद रहता था।  बलजीत की पहली शादी थी तो पूजा ने उसके साथ दूसरी शादी की थी। बलजीत के बड़े भाई कुलजीत व बहन बजीता ने बताया कि दो दिन से बलजीत गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन
husband murder, husband brutly murder, bahadurgarh murder, dead body cut parts, bahadurgarh
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव के टुकड़ों को इकट्ठा कर अस्पताल पहुंचाया। - फोटो : amarujala
मंगलवार दोपहर जब वे उसके घर गए तो दरवाजा अंदर से बंद था और बलजीत की पत्नी पूजा अंदर बैठी थी। उन्होंने बलजीत के बारे में पूछा तो पूजा ने कहा कि वो ड्यूटी गया है। शक होने पर वे मकान के अंदर गए। घर में असहनीय सड़ांध थी। घर में खून बिखरा था। इससे हत्या होने का शक गहरा गया। उन्होंने कमरों को खोलकर देखा तो एक अटैची में बलजीत का धड़ मिला। लोहे के तसले में कटे हुए हाथ-पांव कपड़े से ढके मिले, जबकि गर्दन रसोई के साथ लगते फर्श में दबी मिली। 
विज्ञापन
husband murder, husband brutly murder, bahadurgarh murder, dead body cut parts, bahadurgarh
घटनास्थल पर मामले की जांच करने पहुंचे पुलिस अधिकारी। - फोटो : amarujala
पूजा से पूछताछ शुरू हुई तो उसने कुछ ही मिनट में वारदात का पूरा खुलासा कर दिया। उसने बताया कि विशाल, आशु, कर्मबीर, दिलेर व जयसिंह के साथ मिलकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। बलजीत के शव की हालत देखकर लगता था कि दो दिन पहले ही रात के समय किसी तेजधार हथियारों से काटा गया होगा। पड़ोसियों को भी इसके बारे में भनक तक नहीं लगी। दो दिन से पति का शव घर में रहने व पत्नी के चेहरे पर शिकन तक न दिखने से हर कोई सवाल उठाता रहा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed