फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल दहलाने वाली वारदात, पूरे परिवार को गोलियों से भूना, 3 ने दम तोड़ा

Sun, 20 Nov 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा) Updated Sun, 20 Nov 2016 09:06 AM IST
विज्ञापन
huge firing on sonipat family, three people killed on th spot
सोनीपत में परिवार के तीन लोगों को गोलियों से भूना
हरियाणा से बड़ी खबर है। हमलावरों ने दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम देते हुए पूरे परिवार को गोलियों से भून दिया। 3 ने मौके पर दम तोड़ दिया। जानिए, पूरा मामला।
huge firing on sonipat family, three people killed on th spot
सोनीपत में परिवार के तीन लोगों को गोलियों से भूना
ये दिल दहलाने वाली वारदात हरियाणा में खरखौदा के बरोणा मार्ग पर शुक्रवार देर रात हुई। हमले में युवक और उसके मां-बाप की मौत हो गई। हमलावरों ने युवक की नौ माह की गर्भवती पत्नी व भाई को भी गोली मारकर घायल कर दिया। देवर-भाभी पीजीआइ, रोहतक में जिंदगी और मौत के बीच लड़ाई लड़ रहे हैं। महिला के बच्चे को बचाने के लिए उसकी सिजेरियन डिलीवरी करनी पड़ी। महिला ने लड़के को जन्म दिया है।
huge firing on sonipat family, three people killed on th spot
सोनीपत में परिवार के तीन लोगों को गोलियों से भूना
पुलिस फिलहाल अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है। शुक्रवार रात प्रदीप (27) अपनी पत्नी सुशीला (25) व बेटी प्रिया (3) के साथ कमरे में सो रहा था। साथ वाले कमरे में उसके पितासुरेश (48), मां सुनीता (45) व छोटा भाई सूरज (23) सो रहे थे। देर रात गोली चलने की आवाज सुनकर सूरज व उसके माता-पिता बाहर आए तो देखा कि प्रदीप व सुशीला को कुछ हमलावरों ने गोली मार दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
huge firing on sonipat family, three people killed on th spot
सोनीपत में परिवार के तीन लोगों को गोलियों से भूना
वह कुछ समझ पाते इससे पहले ही हमलावरों ने उन तीनों पर भी गोलियां बरसा दी और फरार हो गए। गोलियों की आवाज सुनकर पड़ोसी बाहर आए तो देखा कि प्रदीप व उसकी मां मृत पड़े हैं। सुरेश, सूरज व सुशीला घायल हैं। उन्होंने तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआइ, रोहतक रेफर कर दिया गया। वहां उपचार के दौरान सुरेश ने भी दम तोड़ दिया।  पुलिस ने सूरज के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
huge firing on sonipat family, three people killed on th spot
सोनीपत में परिवार के तीन लोगों को गोलियों से भूना
पुलिस इस मामले को प्रदीप के अंतरजातीय विवाह से भी जोड़कर देख रही है। प्रदीप ने करीब चार वर्ष पहले अंतरजातीय विवाह किया था, जिसके बाद से दोनों परिवारों में बेहतर संबंध नहीं थे। शादी के बाद से सुशीला कभी अपने मायके नहीं गई। सुशीला नौ माह की गर्भवती है। सुशीला की कमर में गोली लगी है। उसे जब पीजीआइ, रोहतक ले जाया गया तो उसके बच्चे को बचाने के लिए चिकित्सकों ने उसकी सिजेरियन डिलीवरी की है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed