फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

16 साल के इस बच्चे को देखिए, सिहर उठेंगे इसकी दरिंदगी की कहानी सुनकर

Mon, 23 Jan 2017 09:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Mon, 23 Jan 2017 09:19 AM IST
विज्ञापन
horrible crime done by 16 years old boy at ludhiana, he killed child and cut pieces of dead body
आठवीं कक्षा के छात्र ने की नौ वर्षीय छात्र की हत्या
पुलिस के साथ खड़े 16 साल के इस बच्चे को देखिए। इसकी दरिंदगी की कहानी इतनी खौफनाक है कि सुनकर आप रूह तक कांप जाएंगे।
horrible crime done by 16 years old boy at ludhiana, he killed child and cut pieces of dead body
16 साल के लड़के ने किया बच्ची का खून
8वीं क्लास में पढ़ने वाले लड़के ने एक बच्चे का पहले तो खून किया, उसके शव को 6 टुकड़ों में काटा और फिर उसका दिल निकाल लिया। ये दिल दहला देने वाली घटना पंजाब में लुधियाना में हुई है। यहां तीन दिन पहले दीपू नामक नौ वर्षीय बालक के कत्ल की गुत्थी लुधियाना पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने खुलासा किया है कि दीपू को उसके स्कूल में पढ़ने वाले 8वीं कक्षा के छात्र ने मार डाला था।
horrible crime done by 16 years old boy at ludhiana, he killed child and cut pieces of dead body
लुधियाना
ऐसे किया कत्लः यह बच्चा दीपू को डोर देने के बहाने अपने घर ले गया और फिर उसने ठानी कि वह बालक के पिता से फिरौती हासिल करेगा। बालक ने घर जाने की जिद की तो वह उसे बाथरूम में ले गया और उसने कई हिस्सों में बालक को काट डाला। उस पर इस कदर पागलपन सवार था कि उसने बालक के कटे शरीर को दो बोरियों में बंद किया और उसके बाद वह एक खाली जगह में बोरियां फेंक आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
horrible crime done by 16 years old boy at ludhiana, he killed child and cut pieces of dead body
आठवीं कक्षा के छात्र ने की नौ वर्षीय छात्र की हत्या
बच्चे ने पुलिस को बताया कि उसने दीपू का दिल निकालकर अपने पास रख लिया था। अगले दिन वह स्कूल बंद करवाने के लिए उस दिल को स्कूल में फेंक आया कि स्कूल की बदनामी हो और चर्चा यह जाए कि यहां पर बच्चों का दिल निकाला जाता है जिससे स्कूल बंद हो जाए और उसका स्कूल के प्रति बदला पूरा हो जाए, क्योंकि उसे दो महीने पहले स्कूल से निकाल दिया गया था।
विज्ञापन
horrible crime done by 16 years old boy at ludhiana, he killed child and cut pieces of dead body
आठवीं कक्षा के छात्र ने की नौ वर्षीय छात्र की हत्या
डीसीपी क्राइम भूपिंदर सिंह ने कहा कि 17 जनवरी को पुलिस को पंजाब माता नगर के रहने वाले बालक दीपू का शव कई हिस्सों में एक प्लाट से बरामद हुआ था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया, जिसकी रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि बच्चे का दिल शरीर में नहीं है। जिसे सुनकर एक बार तो पुलिस भी हिल गई कि कहीं यह मामला तांत्रिक किस्म के व्यक्ति ने नही किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed