{"_id":"5afe83114f1c1b195e8b54af","slug":"honour-killing-in-punjab-patiala-boy-murdered-sister","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जान की भीख मांगती रही बहन...पर भाई को नहीं आया तरस, खुद बयान की कत्ल की दास्तां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जान की भीख मांगती रही बहन...पर भाई को नहीं आया तरस, खुद बयान की कत्ल की दास्तां
Sat, 19 May 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला(पंजाब)
Updated Sat, 19 May 2018 10:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
love couple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जान की भीख मांगती रही बहन, लेकिन जालिम भाई ने रहम नहीं किया। घरवालों को खुद बयान की जवान लड़की के कत्ल की दास्तां...
2 of 5
डूबना
मामला पंजाब के पटियाला का है। नजूल कॉलोनी की प्रीति (19) को उसके अपने ही भाई बहादर सिंह ने बुधवार रात नाभा रोड पर अबलोवाल पुल से भाखड़ा नहर में फेंक दिया। प्रीति की मां सुनहरी देवी ने नशेड़ी बेटे को पकड़कर पुलिस के हवाले किया। मां के बयान पर पुलिस ने 302 का पर्चा दर्ज कर गोताखोरों को नहर में उतारा है। आरोपी ने अपनी बहन को नहर में फेंकने की बात कबूल की है।
3 of 5
तलाश्ा करते गाोताख्राेर
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही वजह बताई कि वह बहन के मंगेतर से बात करने से नाराज था। गोताखोरों की टीम लड़की की नहर में तलाश कर रही है। भाखड़ा नहर में शव की तलाश के दौरान मौके पर लड़की के ताया का बेटा सोहन सिंह भी मौजूद था। उसने बताया कि उसकी चचेरी बहन प्रीति (19) नाभा रोड स्थित नजूल कालोनी में रहती थी। प्रीति का सगा बड़ा भाई बहादुर सिंह नशे का आदी है। बुधवार रात उसने अपनी पत्नी से झगड़ा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
drown
किसी तरह मां ने बीच में पड़कर दोनों को शांत किया। वह बहू को अलग कमरे में ले गई जबकि प्रीति को बहादुर पर नजर रखने को कहा। वीरवार तड़के पांच बजे जब परिवार जागा तो देखा कि प्रीति घर में नहीं है। बहादुर सिंह से पूछा तो उसने कहा कि वह प्रीति को मारकर भाखड़ा नहर में फेंक आया है। नहर उनके घर से करीब आधा किलोमीटर दूर है। परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
5 of 5
drown
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
परिवार वालों का आरोप है कि लड़की के रिश्ते की बात बठिंडा में एक लड़के से चल रही थी। जल्द ही दोनों की मंगनी होने वाली थी। लड़की अक्सर अपने होने वाले मंगेतर से फोन पर बात करती थी जिससे उसका भाई गुस्से में रहता था। नशे की हालत में उसने लड़की को मारा और फिर भाखड़ा नहर में ले जाकर फेंक दिया। डीएसपी सौरभ जिंदल ने कहा कि परिवार वालों की सूचना के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।