फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मामूली बात पर पति ने रॉड से पीट-पीट कर पत्नी की कर दी हत्या, 3 दिन बाद इस हाल में मिली डेडबॉडी

Fri, 18 May 2018 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 18 May 2018 04:28 PM IST
विज्ञापन
husband killed his wife after body buried in ground at ghaziabad

थाना क्षेत्र के गांव ऊंचागांव के पास टीएचडीसी की जमीन पर पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दबा दिया। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने तीन दिन पूर्व वारदात को अंजाम दिया। 


 

husband killed his wife after body buried in ground at ghaziabad

तीन दिन पूर्व अलीगढ़ जनपद के थाना गभाना में विवाहिता के गायब होने की शिकायत पर बृहस्पतिवार को पहुंची थाना पुलिस ने पति की निशानदेही पर जमीन की खुदाई कराने के बाद शव बरामद कर लिया।

 

husband killed his wife after body buried in ground at ghaziabad
demo pic

अलीगढ़ के थाना इगलास निवासी मूलचंद्र की बेटी प्रियंका की शादी थाना गभाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुर निवासी सोमवीर और दूसरी बेटी अंजली की शादी राकेश के भाई नरेश के साथ तीन साल पूर्व हुई थी। आरोप है कि शादी की बाद से ही दहेज में एक लाख रुपये और बाइक की मांग की जा रही थी।

14 मई को प्रियंका के पति ने अपने ससुर मूलचंद्र को सूचना दी कि उसकी बेटी कहीं भाग गई है। शक के आधार पर मूलचंद्र ने इसकी शिकायत गभाना थाना पुलिस से की। पुलिस ने आरोपी पति सोमवीर को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो उसने सच उगल दिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
husband killed his wife after body buried in ground at ghaziabad
आरोपी सोमवीर के मुताबिक वह हाथरस में रहकर जेसीबी चलाने का काम करता है। साथ में उसकी पत्नी प्रियंका भी रहती थी। 14 मई को वह जेसीबी लेकर पत्नी और छह माह की बच्ची के साथ घर आ रहा था। किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया।

इसके चलते उसने रात करीब 11.30 बजे रास्ते में पड़ने वाले अरनिया थाना क्षेत्र के गांव ऊंचागांव के पास टीएचडीसी की भूमि में पत्नी की रॉड से पीट-पीट कर हत्या कर दी और शव को वहीं जमीन में दबा दिया। 
विज्ञापन
husband killed his wife after body buried in ground at ghaziabad
सोमवीर की निशानदेही पर घटना के तीन दिन बाद बृहस्पतिवार को पहुंची गभाना थाना पुलिस ने अरनिया थाना पुलिस के साथ जमीन की खुदाई करवाई, जहां से शव को बरामद कर लिया गया। 

अरनिया थाना प्रभारी दिनेशपाल सिंह ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला अलीगढ़ के गभाना थाना क्षेत्र होने के कारण वहां की पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed