फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑनर किलिंग: सगे भाई ने बहन-जीजा को गोलियों से भूना, तस्वीरें

Mon, 21 Mar 2016 10:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला।
ब्यूरो/अमर उजाला, बटाला। Updated Mon, 21 Mar 2016 10:45 AM IST
विज्ञापन
honour killing, batala honour killing, sister and sister husband killed, batala, punjab
वारदात, पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुई। - फोटो : अमर उजाला
बहन की लवमैरिज से गुस्साए सगे भाई के सिर पर खून सवार हुआ और उसने बहन और जीजा को गोलियों से भून डाला। वारदात, पंजाब के गुरदासपुर जिले में हुई।

ऑनर किलिंग: सगे भाई ने बहन-जीजा को गोलियों से भूना, तस्वीरें

honour killing, batala honour killing, sister and sister husband killed, batala, punjab
बहन और जीजा को गोलियों से भून डाला - फोटो : अमर उजाला
कस्बा फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव महदीपुर में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक भाई ने दिनदहाड़े अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोलियां चला बहन और जीजा का कत्ल कर दिया। अमृतसर पुलिस ने आरोपी भाई समेत अन्य दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल सभी आरोपी फरार हैं।

ऑनर किलिंग: सगे भाई ने बहन-जीजा को गोलियों से भूना, तस्वीरें

honour killing, batala honour killing, sister and sister husband killed, batala, punjab
अमृतसर पुलिस ने आरोपी भाई समेत अन्य दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। - फोटो : अमर उजाला
शनिवार शाम हरजिंदर सिंह वासी मयादिया कलां तहसील अजनाला अपनी पत्नी रजवंत कौर के साथ फतेहगढ़ चूड़ियां से अपने फूफा झिरमल सिंह के पास पंधेर खुर्द जा रहा था। फतेहगढ़ चूड़ियां से थोड़ी दूर रजवंत कौर के सगे भाई गुरजीत सिंह वासी हरड़ खुर्द ने कार से उनके मोटरसाइकिल का पीछा किया और अपने दोस्तों के साथ 12 बोर लाइसेंसी बंदूक से रजवंत कौर और हरजिंदर सिंह पर गोलियां चला दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: सगे भाई ने बहन-जीजा को गोलियों से भूना, तस्वीरें

honour killing, batala honour killing, sister and sister husband killed, batala, punjab
अमृतसर पुलिस ने आरोपी भाई समेत तीन लोगों पर किया मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला
दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। फूफा झिरमल सिंह वासी पंधेर खुर्द ने बताया कि हरजिंदर सिंह और रजवंत कौर ने अदालत में अंतरजातीय विवाह किया था। रजवंत कौर का भाई गुरजीत इससे खुश नहीं था।
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: सगे भाई ने बहन-जीजा को गोलियों से भूना, तस्वीरें

honour killing, batala honour killing, sister and sister husband killed, batala, punjab
एसएसपी जसदीप सिंह सैनी ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - फोटो : अमर उजाला
गुरजीत सिंह ने पहले भी अपनी बहन और जीजा को मार देने की धमकी दी थी। शनिवार को दोनों के कत्ल के बाद गुरजीत साथियों संग फरार हो गया। एसएसपी जसदीप सिंह सैनी ने कहा कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed