फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मनमीत मैन्नू माफ करीं... लिख जिंदगी छोड़ गई हॉकी प्लेयर, सुसाइड नोट में उड़ेला दर्द

Sun, 19 Feb 2017 09:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 19 Feb 2017 09:07 AM IST
विज्ञापन
hockey player committed hanging suicide, left five page suicide note in punjabi language
पांच पेजों का सुसाइड नोट छोड़कर हॉकी प्लेयर ने जान दी
मेरी मनमीत मैन्नू माफ करीं। जिंदगी विच्चों दुख दा अंत शायद इसे तरां ही है... 5 पेज के सुसाइड नोट में अपना दर्द उड़ेला और हॉकी प्लेयर ने मौत को गले लगा लिया।
hockey player committed hanging suicide, left five page suicide note in punjabi language
पांच पेजों का सुसाइड नोट छोड़कर हॉकी प्लेयर ने जान दी
घटना चंडीगढ़ की है। पांच पेज का सुसाइड नोट लिखकर 40 साल की इंद्रजीत कौर ने फंदा लगा लिया। सुसाइड नोट में अपने पति, सास और देवर को अपनी मौत के लिए जिम्मेवार ठहराया है। पुलिस ने मृतका के परिजनों की शिकायत पर ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। वहीं मां के दुनिया छोड़ कर चले जाने से 8 साल की मासूम मनमीत का रो-रोकर बुरा हाल है।
hockey player committed hanging suicide, left five page suicide note in punjabi language
पांच पेजों का सुसाइड नोट छोड़कर हॉकी प्लेयर ने जान दी
घटना के बाद स्कूल से घर लौटी बच्ची ने अपनी मां के बारे में पूछा। मामा कृपाल ने उससे बताया कि वह दादाजी के पास चली गई है और दोबारा कभी वापस लौटकर नहीं आएगी। इस पर 8 साल की मनमीत सुन्न हो गई। जब मामा ने बच्ची से पूछा कि वह क्या मम्मी को मिस कर रही और उसे देखना चाहती है इस पर मनमीत ने हल्के से सिर हिलाया। मामा ने फोन से उसकी मां की फोटो दिखाई तो मां को देखकर चूमने के बाद वह रोने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
hockey player committed hanging suicide, left five page suicide note in punjabi language
पांच पेजों का सुसाइड नोट छोड़कर हॉकी प्लेयर ने जान दी
इंद्रजीत ने पंजाबी भाषा में पांच पेज के सुसाइड नोट में ​लिखा कि वह अपनी सास, पति और देवर की वजह से काफी परेशान थी। वह उसे लगातार परेशान कर रहे थे। उसने लिखा है कि देश में महिलाओं की सुनी जाती है, लेकिन जब भी वह वूमेन सेल सेक्टर-17 जाती थी तो पुलिस उससे सबूत मांगती थी। उसने लिखा है कि उसकी बेटी उसके ससुराल वालों को न दी जाए। इंद्रजीत ने अपने बड़े भाई को परवरिश के लिए बेटी दिए जाने को लिखा है।
विज्ञापन
hockey player committed hanging suicide, left five page suicide note in punjabi language
पांच पेजों का सुसाइड नोट छोड़कर हॉकी प्लेयर ने जान दी
मृतका के भाई कृपाल सिंह ने बताया कि उसकी बहन इंद्रजीत पढ़ी लिखी थी। स्कूल के टाइम में वह काफी अच्छी हॉकी की प्लेयर थी। पिंजौर के रहने वाले प्रवीण के साथ साल 2007 में इंद्रजीत की शादी हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए परेशान करते थे। जिसकी शिकायत उन्होंने वूमन सेल में भी दे रखी थी। बताया गया कि इंद्रजीत कौर सेक्टर-51 में अपने माता-पिता और दो भाईयों के साथ पति से अलग रह रही थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed