{"_id":"57c2a2e64f1c1b8364d4f532","slug":"high-voltage-drama-shahbad-man-climbed-on-water-tank-with-wife-three-daughters-and-son","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पत्नी, 3 बेटियों और बेटे को लेकर टंकी पर चढ़े युवक का ड्रामा, देखिए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी, 3 बेटियों और बेटे को लेकर टंकी पर चढ़े युवक का ड्रामा, देखिए
ब्यूरो/अमर उजाला, शाहबाद(कुरुक्षेत्र)
Updated Mon, 29 Aug 2016 09:25 AM IST
विज्ञापन
वाटर टैंक पर परिवार को लेकर चढ़े युवक का हाइवोल्टेज ड्रामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक अपनी पत्नी, 3 बेटियों और बेटे को लेकर टंकी पर चढ़ गया और करीब 40 मिनट तक हाइवोल्टेज ड्रामा चलता रहा। तस्वीरों में जानिए पूरा मामला।
वाटर टैंक पर परिवार को लेकर चढ़े युवक का हाइवोल्टेज ड्रामा
- फोटो : अमर उजाला
घटना हरियाणा के शाहबाद की है। युवक ने चार लोगों पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए परिवार संग सुसाइड करने की कोशिश की। उसने चारों लोगों के खिलाफ सुसाइड नोट भी लिख लिया था। हालांकि समय रहते पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद उसे समझा-बुझाकर नीचे उतारा। पुलिस ने युवक की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
वाटर टैंक पर परिवार को लेकर चढ़े युवक का हाइवोल्टेज ड्रामा
- फोटो : अमर उजाला
मिली जानकारी के अनुसार, कस्बे के सिविल अस्पताल के सामने वीरेंद्र नाम का व्यक्ति अपनी पत्नी पींकी, चार बच्चों युवराज, ज्योति, मुक्ता और दीया को लेकर अचानक पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने अपनी तीनों बेटियों और एक बेटे की आंखों पर पट्टी बांध दी और चिल्लाने लगा कि वह परिवार सहित आत्महत्या करने जा रहा है। वीरेंद्र की पत्नी उसे समझाने का प्रयास करती रही, लेकिन गुस्साए वीरेंद्र ने उसे जोरदार थप्पड़ जड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
वाटर टैंक पर परिवार को लेकर चढ़े युवक का हाइवोल्टेज ड्रामा
- फोटो : अमर उजाला
जब वीरेंद्र लोगों की बातों में नहीं आया और धमकी देता रहा तो कुछ लोगों ने टंकी पर चढ़ने की कोशिश भी की। जैसे ही लोग टंकी की सीढ़ियों के पास पहुंचते वीरेंद्र कूद जाने की धमकी देकर उन्हें वहां से दूर हटने पर मजबूर कर देता। ऐसे में आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और वीरेंद्र से बातचीत की। वह लगातार प्रताड़ना की बात कहता रहा और आत्महत्या करने की बात दोहराता रहा।
विज्ञापन
वाटर टैंक पर परिवार को लेकर चढ़े युवक का हाइवोल्टेज ड्रामा
- फोटो : अमर उजाला
चौकी प्रभारी फूल सिंह और अन्य पुलिसकर्मी उसे लगातार समझाते रहे। फायर ब्रिगेड की टीम को भी सूचना दे दी गई। करीब 40 मिनट के ड्रामे के बाद पुलिस वीरेंद्र को समझाने में कामयाब हुई। वीरेंद्र जैसे ही नीचे उतरा उसने चौकी प्रभारी फूल सिंह को सुसाइड नोट थमा दिया। उसने सुसाइड नोट में शाहबाद निवासी मुकेश नागपाल, हन्नी, आकाश और राजू नाम के व्यक्ति पर मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए हैं।