{"_id":"59ec442a4f1c1bee688b6c4b","slug":"haryana-singer-s-brother-in-law-accepts-involvement-in-murder","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पुलिस को घुमा रहा है हर्षिता का जीजा, जांच में नहीं कर रहा सहयोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को घुमा रहा है हर्षिता का जीजा, जांच में नहीं कर रहा सहयोग
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:12 AM IST
विज्ञापन
Harshita Dahiya Murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणवी गायिका हर्षिता दहिया की हत्या का साजिशकर्ता दिनेश कराला बयान बदलकर पुलिस को घुमा रहा है। मामले में वह पुलिस को सहयोग नहीं कर रहा है। कभी वह बदमाशों का नाम बता देता है तो कभी मना कर देता है। वह बदमाशों का पता-ठिकाना भी नहीं बता रहा है। इस कारण पुलिस का आरोपियों तक पहुंचना मुश्किल हो गया है।
Harshita Dahiya Murder
सीआईए-तीन ने हर्षिता दहिया हत्याकांड में हर्षिता के जीजा दिनेश कराला से तीसरे दिन के रिमांड के दौरान पूछताछ की। सूत्रों के अनुसार दिनेश ने पहले तो हत्या की वारदात कराना कबूल लिया। पुलिस के दावों के अनुसार उसने कुछ बदमाशों का नाम भी बता दिया। लेकिन अब बदमाशों के बारे में बयान बदलने लगा है। बताया जा रहा है कि वह कभी हत्या करने वाले बदमाशों के नाम लेता है तो कभी कहता है कि हो सकता है उन्होंने आगे किसी से वारदात को अंजाम दिया है।
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
वहीं, दिनेश कराला द्वारा बताए गए आरोपियों की फोटो लेकर हर्षिता के साथ गाड़ी में सवार तीनों सहयोगियों से पहचान कराई तो उन्होंने भी पहचानने से इनकार कर दिया। इन सबके चलते पुलिस के पसीने छूट गए हैं। उधर, दिनेश का रविवार को चार दिन का पुलिस रिमांड पूरा हो रहा है। पुलिस आरोपी का दोबारा रिमांड लेने का प्रयास भी करेगी। पुलिस को दोबारा रिमांड मिल जाता है तो कुछ हासिल कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Haryanvi singer Harshita Dahiya Murder
हत्या में गैंगस्टर गोगी और उसके शूटर कुलदीप का भी नाम
पुलिस के अनुसार, दिनेश कराला ने गैंगस्टर जितेंद्र उर्फ गोगी का नाम लिया है। वह अपने शार्प शूटर कुलदीप फज्जा के साथ हत्याएं करता है। पुलिस के अनुसार दिनेश व जितेंद्र की नजदीकियां हैं। गोगी जेल से फरार है। पुलिस ने उसे भगोड़ा घोषित किया है। सीआईए-थ्री ने ही गोगी को तीन मार्च 2016 को राक्सेड़ा से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे दिल्ली व सोनीपत पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर ले गई थी। दिल्ली पुलिस 30 जुलाई को जितेंद्र गोगी को जींद पेशी पर ले जा रही थी। बदमाशों ने बहादुरगढ़ के पास पुलिस वैन को रुकवा लिया था और पुलिसकर्मियों की आंखों में मिर्ची पाउडर मारकर गोगी को छुड़वा लिया था।

कई जेलों और ठिकानों में गैंगस्टर और शूटरों से पूछताछ
बताया जा रहा है कि जिला पुलिस की कई टीम हर्षिता हत्याकांड की जांच में जुटी है। पुलिस की एक टीम ने शनिवार को झज्जर और तिहाड़ के नजदीक एक जेल में बंद गैंगस्टर और शार्प शूटरों से पूछताछ की। उनको इन जेलों में कुछ सुराग मिले हैं। पुलिस अधिकारियों ने इनके आधार पर आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा किया है।