फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुलिसवाले ने हाइवे पर किया हाई वोल्टेज ड्रामा, तोड़फोड़ कर उतारे कपड़े

Mon, 09 Jan 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा) Updated Mon, 09 Jan 2017 09:33 AM IST
विज्ञापन
haryana police constable high voltage drama after wine drinking on national highway, put off clothes
हरियाणा पुलिस के हवलदार ने हाइवे पर​ किया ड्रामा
टल्ली हवलदार ने नेशनल हाइवे पर जबरदस्त हाई वोल्टेज ड्रामा किया। अपने कपड़े उतार दिए, तोड़फोड़ की और लोगों को पीटा भी। देखिए तस्वीरें।
haryana police constable high voltage drama after wine drinking on national highway, put off clothes
हरियाणा पुलिस के हवलदार ने हाइवे पर​ किया ड्रामा
घटना हरियाणा के सिरसा की है। नेशनल हाईवे नौ पर शनिवार तड़के सिरसा पुलिस के एक हवलदार ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि हवलदार ने शराब पी रखी थी। हवलदार हाथों में रॉड लेकर हाईवे पर वाहनों को रुकवाकर तोड़फोड़ करता गया, वाहनों में सवार लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। जो वाहन सवार पकड़ में आ जाता, उसे बेरहमी से पीटने लगता।
haryana police constable high voltage drama after wine drinking on national highway, put off clothes
हरियाणा पुलिस के हवलदार ने हाइवे पर​ किया ड्रामा
हवलदार ने पुलिस की गाड़ी को भी नहीं बख्शा और उसके समेत एनएच पर 12 वाहनों में तोड़फोड़ कर डाली। हरियाणा पुलिस में हवलदार के पद पर कार्यरत हिसार के गांव देवा निवासी राजकुमार की तैनाती सिरसा में है। इन दिनों उसकी ड्यूटी पीसीआर नंबर तीन पर बतौर चालक है। शनिवार तड़के पीसीआर नंबर तीन नेशनल हाईवे स्थित लालबत्ती चौक पर खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana police constable high voltage drama after wine drinking on national highway, put off clothes
हरियाणा पुलिस के हवलदार ने हाइवे पर​ किया ड्रामा
आरोप है कि हवलदार राजकुमार देर रात तक ड्यूटी पर शराब पीता रहा। करीब साढ़े तीन बजे उसने पीसीआर में पड़ी रॉड उठाई और नेशनल हाईवे के बीचोंबीच खड़ा हो गया। एनएच पर आ रहे एक ट्रक को रुकवाया। ट्रक चालक जैसे ही नीचे उतरा सीधा रॉड से उस पर हमला कर दिया। रॉड से ट्रक के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन
haryana police constable high voltage drama after wine drinking on national highway, put off clothes
हरियाणा पुलिस के हवलदार ने हाइवे पर​ किया ड्रामा
इसके बाद हवलदार वाहन रुकवाकर तोड़फोड़ करता रहा। उसके हाथों में रॉड देखकर किसी की उसके पास जाने की हिम्मत नहीं हुई। आधे घंटे बाद एक युवक ने किसी तरह उसे दबोचकर पुलिस के हवाले किया। पीसीआर में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने भी आरोपी हवलदार को रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई। उसने अपने कपड़े उतार दिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed