फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें: पूर्व मंत्री की गाड़ी ने सड़क पर मां-बेटी को कुचला, मां की मौत

Wed, 16 Nov 2016 09:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा) Updated Wed, 16 Nov 2016 09:58 AM IST
विज्ञापन
haryana govt formar minister ghanshyam sarraf car hit mother and daughter, mother killed
पूर्व मंत्री की कार में दो महिलाओं को कुचला, एक की मौत
हरियाणा सरकार के पूर्व मंत्री घनश्याम सर्राफ की फॉर्च्यूनर गाड़ी ने सड़क किनारे चल रही मां-बेटी को कुचल दिया। महिला की मौत हो गई। तस्वीरें देखिए।
haryana govt formar minister ghanshyam sarraf car hit mother and daughter, mother killed
पूर्व मंत्री की कार में दो महिलाओं को कुचला, एक की मौत
जानकारी के अनुसार मौजूदा हरियाणा सरकार में जनस्वास्थ्य मंत्री रह चुके भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ का काफिला सुबह करीब 10 बजे चंडीगढ़ की तरफ जा रहा था। गाड़ी में विधायक भी मौजूद थे। उसी समय गांव उचाना की 48 वर्षीय रसीदन अपनी 26 साल की बेटी समीना के साथ कल्याणी अस्पताल जा रही थी।
haryana govt formar minister ghanshyam sarraf car hit mother and daughter, mother killed
पूर्व मंत्री की कार में दो महिलाओं को कुचला, एक की मौत
करनाल में कर्ण लेक के पास दूसरी गाड़ी को ओवरटेक करने के चक्कर में विधायक की गाड़ी ने दोनों को कुचल डाला। हादसे में रसीदन की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उसकी बेटी समीना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर एमएलए सर्राफ अपने ड्राइवर और सिक्योरिटी गार्ड के साथ मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
haryana govt formar minister ghanshyam sarraf car hit mother and daughter, mother killed
पूर्व मंत्री की कार में दो महिलाओं को कुचला, एक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो हादसे के बाद विधायक के ड्राइवर अपनी गाड़ी से जाते-जाते झंडी और लाल बत्ती दोनों को उतार ले गए। बाद में लोगों ने जीटी रोड के दोनों तरफ जाम लगा रोष प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे बाद सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया।
विज्ञापन
haryana govt formar minister ghanshyam sarraf car hit mother and daughter, mother killed
पूर्व मंत्री की कार में दो महिलाओं को कुचला, एक की मौत
समीना को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सदर प्रभारी प्रतीक कुमार ने बताया कि फॉर्च्यूनर गाड़ी को कब्जे में ले अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हाईवे जाम कर नारेबाजी कर रहे लोगों को शांत करा दिया गया है। पुलिस के मुताबिक जांच के बाद ही बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed