फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एयरपोर्ट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, कपड़े के अंदर ड्रग्स छुपाकर भाग रही थी विदेश महिला

Tue, 15 Nov 2016 04:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 15 Nov 2016 04:09 PM IST
विज्ञापन
 foreigner woman arrested with two kg drugs on airport
- फोटो : mid-day

नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई के छत्रपत्ति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से करोड़ों रुपये की हेरोइन जब्त की है। खबरों के अनुसार शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एक विदेशी महिला को 2 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार जब्त की गई हेरोइन की कीमत करीब 12 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

एयरपोर्ट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, कपड़े के अंदर ड्रग्स छुपाकर भाग रही थी विदेश महिला

 foreigner woman arrested with two kg drugs on airport

विदेशी महिला का नाम वियेज्गो मेड (27) है और वह मलावी की रहने वाली है। बताया जा रहा है कि महिला ने कुर्ते के अंदर एक जैकेट पहनी थी जिससे हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि मेड मुंबई में महिला एक एजेंट को हेरोइन देने के लिए आई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार विदेशी महिला अबु धाबी से एथोपियन एयरलाइन्स पर आई थी।

एयरपोर्ट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, कपड़े के अंदर ड्रग्स छुपाकर भाग रही थी विदेश महिला

 foreigner woman arrested with two kg drugs on airport
- फोटो : mid-day

एनसीबी के जोनल डायरेक्टर संजय झा ने बताया कि ये विदेशी लोग एक कूरियर एजेंट की तरह काम करते हैं। अगर ये एयरपोर्ट से हेरोइन या अन्य नशीले पदार्थ निकालने में कामयाब हो जाते हैं तो उसके बाद होटल पहुंच जाते हैं। वहां एजेंट इन तस्करों के संपर्क में आता है और बताए गए कोड से कन्फर्म करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, कपड़े के अंदर ड्रग्स छुपाकर भाग रही थी विदेश महिला

 foreigner woman arrested with two kg drugs on airport
इसके बाद वह डिलीवरी लेकर गायब हो जाता है। काम को अंजाम देने के बाद ये एक आम यात्री की तरह अपने देश लौट जाते हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूरा गोरखधंधा कोड सिस्टम पर चलता है। बताए हुए कोड पर ही दोनों एक दूसरे के ऊपर भरोसा करते हैं और उसके बाद डिलीवरी दी और ली जाती है।
विज्ञापन

एयरपोर्ट पर हाईवोल्टेज ड्रामा, कपड़े के अंदर ड्रग्स छुपाकर भाग रही थी विदेश महिला

 foreigner woman arrested with two kg drugs on airport
इससे पहले भी हाल ही में दिल्ली की पुलिस ने पेट में हेरोइन का कैप्सूल छिपाकर ले जा रहे अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया था। आरोपी के पास से 57 कैप्सूल मिले, जिसे पॉलीथिन में पैक कर उसके पेट के भीतर ऑपरेशन करके रखा गया था। इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब एयरपोर्ट पर नागरिक के पेट में हेरोइन का कैप्सूल फटने से उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed