भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हत्या हुई थी। गोवा पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। इससे पहले सोनाली के परिवार ने उनके पीए और उसके साथी पर दुष्कर्म, हत्या के आरोप लगाया था। इसके साथ ही उन्होंने गोवा पुलिस पर कार्रवाई न करने का भी आरोप लगाया था।
{"_id":"6307590fae491a194663f493","slug":"goa-police-registered-murder-case-against-two-persons-in-death-of-bjp-leader-sonali-phogat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sonali Phogat: भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हुई थी हत्या! दो दिन बाद गोवा पुलिस ने दर्ज किया केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sonali Phogat: भाजपा नेता सोनाली फोगाट की हुई थी हत्या! दो दिन बाद गोवा पुलिस ने दर्ज किया केस
Thu, 25 Aug 2022 04:54 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Thu, 25 Aug 2022 04:54 PM IST
विज्ञापन
सोनाली फोगाट
- फोटो : @sonaliphogatbjp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा पुलिस को सुधीर सांगवान के खिलाफ दी गई शिकायत।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
सोनाली की जेठानी अंजना ने आरोप लगाया था कि घटना वाले दिन शाम को सोनाली के मोबाइल फोन पर कॉल की थी, तो फोन उनके पीए सुधीर ने उठाया। फोन उठाने के बाद अंजना ने कहा कि बाहर मौसम कितना अच्छा है तो सुधीर ने कहा कि मैं अभी उठा हूं और हम मुंबई में हैं।
उस समय मुझे पता चला कि सोनाली मुंबई में है। सुबह सोनाली की मौत होने का पता चला तो कई बार सुधीर को फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया। जब फोन उठाया तो उसने कहा कि रात को शूटिंग के चलते मुंबई से गोवा आ गए थे। अंजना का कहना है कि गोवा पुलिस जांच करे तो सामने आ जाएगा कि वे मुंबई गए थे या नहीं।
जेठानी अंजना और सोनाली की बहन रेमन ने कहा कि वर्ष 2019 में आदमपुर चुनाव से पहले सुधीर सांगवान सोनाली के प्रचार में लगा था। धीरे-धीरे सोनाली को अपने जाल में फंसा कर उसका पीए बन गया। उसने पूरी तरफ से सोनाली को अपने प्रभाव में ले लिया।

- फोटो : twitter
पीए सुधीर पर आरोप है कि वह सोनाली के सामने झूठा प्रचार करता रहा। इस कारण कई बार झगड़ा भी होता। धीरे धीरे पूरे फार्म हाउस पर सुधीर ने अपने कब्जा कर लिया। सोनाली के घर की तरफ जो रास्ता जाता था सुधीर ने उसे भी बंद करवा दिया। पूरे परिवार और रिश्तेदारों को सोनाली से अलग कर दिया। परिजनों ने सदर थाने में सोनाली फोगाट के हिसार के ढंढूर स्थित फार्म हाउस से उसका लैपटॉप व जरूरी कागजात चोरी होने की शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनाली फोगाट
- फोटो : twitter
सोनाली ने अपने जीजा को बताया था कि तीन साल पहले सुधीर ने उसे नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया था। इस दौरान आरोपी ने उसका वीडियो बनाया और वायरल करने की धमकी देकर कहा कि राजनीतिक और फिल्मी कॅरिअर तबाह कर दूंगा। इसके बाद लगातार दुष्कर्म करता और ब्लैकमेल करता था, जो वह कहता सोनाली करने पर मजबूर होती।
विज्ञापन
सोनाली फोगाट
- फोटो : फाइल
सोनाली फोगाट के जीजा अमन पुनिया ने भी सुधीर सांगवान पर सोनाली को ड्रग देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि सोनाली को लिक्विड में जहर या ड्रग दिया गया। सुधीर ने सोनाली का ब्रेन वॉश किया।