फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दहशत फैला रहा था 15 लोगों का गैंग, पुलिस एनकाउंटर में 5 पकड़े, तस्वीरें

Wed, 24 Aug 2016 09:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Wed, 24 Aug 2016 09:22 AM IST
gang-war, firing,  shootout, crime, encounter,  police, gangsters, rewari, haryana, chandigarh,
gang-war at rewari - फोटो : अमर उजाला
रेवाड़ी में सरेआम गुंडागर्दी करने वाले 15 लोगों के गैंग से पुलिस की आमने-सामने मुठभेड़ हो गई। इसमें 5 बदमाश पकड़े गए।
gang-war, firing,  shootout, crime, encounter,  police, gangsters, rewari, haryana, chandigarh,
gang-war at rewari - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाश लीलू गैंग से जुड़े है, जिनका मकसद शहर में दहशत फैला कर पैसा वसूल करना था। पिछले कुछ दिनों में लीलू गैंग के बदमाशों ने व्यापारियों से रंगदारी मांगी और एक सेल्समैन को गोली भी मार दी थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि गैंग के बदमाश धारुहेड़ा रोड पर पट्रोल पंप को लूटने जा रहे हैं। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बदमाशों को काबू कर लिया।  पुलिस ने उनके पास से 2 पिस्टल, एक रिवॉल्वर, 2 देशी कट्टे और 30 कारतूस बरामद किए।
gang-war, firing,  shootout, crime, encounter,  police, gangsters, rewari, haryana, chandigarh,
gang-war at rewari - फोटो : अमर उजाला
गैंग के सरगना लीलू सहित नितिन, मांगे, गौरव और सुरेंदर समेत 5 बदमाशों को पुलिस ने रविवार को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया। बदमाशों के पास बरामद हुई कार राजस्थान के शाहजपुर से कुछ दिन पहले ही लूटी थी। पुलिस ने कहा कि यूपी से अवैध हथियार आ रहा है और जांच के बाद जल्द हथियार सप्लाई करने वाले लोगों तक पहुंच जाएंगे। साथ ही पुलिस ये जांच भी कर रही है कि बदमाशों के पास 13 मोबाइल किस के हैं और कैसे वो सिम आसानी से खरीद लेते थे?

 
विज्ञापन
gang-war, firing,  shootout, crime, encounter,  police, gangsters, rewari, haryana, chandigarh,
gang-war at rewari - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि पहले लीलू ततारपूरिया महेंद्रगढ़ के कुख्यात अपराधी कुलदीप उर्फ डॉक्टर की गैंग में काम करता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से अलग गैंग बनाई और एक बार एक वारदात को अंजाम देकर पूरे शहर में दहशत फैला दी थी। लीलू पर दर्जनों मुकद्दमें दर्ज हैं। वो नारनौल जेल में बंद था, जिसके बाद पत्नी की बीमारी का बहाना बना हाईकोर्ट में याचिका लगाकर छुट्टी आया था, जिसे मई में जेल लौटना था, लेकिन वह वापिस जेल नहीं लौटा और एक बार फिर वारदात को अंजाम देने लगा।
 
gang-war, firing,  shootout, crime, encounter,  police, gangsters, rewari, haryana, chandigarh,
gang-war at rewari - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल पुलिस ने 3 बदमाशों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है, जबकि 2 बदमाश जिनके पैर में गोली लगी थी उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है ।   साथ ही पुलिस का दावा है कि गैंग के बाकी सदस्य पैरोल जम्पर कुख्यात अपराधी राजकुमार उर्फ झोटा भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed