{"_id":"57ab30bc4f1c1b8667ee5b82","slug":"gang-war-at-tarn-taran-dilbag-singh-shot-by-gangsters","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तरनतारन में गैंगवार: फार्च्यूनर सवार को गोलियों से भून डाला, तस्वीरें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तरनतारन में गैंगवार: फार्च्यूनर सवार को गोलियों से भून डाला, तस्वीरें
अमर उजाला ब्यूरो, तरनतारन
Updated Thu, 11 Aug 2016 05:35 PM IST
gang-war at tarn taran
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के तरनतारन में गैंगवार में एक व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मरने वाला फार्च्यूनर कार पर सवार था,जोकि हत्या केस में बरी हुआ था।
gang-war at tarn taran
- फोटो : amar ujala
वारदात, तरनतारन-खडूर साहिब मार्ग पर गांव बाठ के समीप मंगलवार की रात हुई मरने वाला दिलबाग सिंह कुछ दिन पहले ही हत्या के केस में बरी होकर जेल से छूटा था। हत्या की सूचना मिलने पर एसपी डी जगमोहन सिंह व डीएसपी हरपाल सिंह रंधावा पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और जांच की।
gang-war at tarn taran
- फोटो : amar ujala
आशंका जताई जा रही है कि हत्या गैंगवार में की गई है। बाहमणी वाला चौंक पट्टी निवासी दिलबाग सिंह पुत्र हरजीत सिंह कुछ दिन पहले ही कत्ल के मामले में बरी होकर जेल से छूटा था।
विज्ञापन
gang-war at tarn taran
- फोटो : amar ujala
दिलबाग सिंह गांव बाठ के समीप नए बन रहे फ्लाई ओवर वाली सड़क पर वह फार्च्यूनर कार से तरनतारन की तरफ आ रहा था। रास्ते में घात लगाकर बैठे अज्ञात लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिगं कर उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
gang-war at tarn taran
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने कार से दिलबाग सिंह का शव बरामद कर इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई हरपाल सिंह ने बताया कि दिलबाग सिंह शादीशुदा है व उसकी एक लड़की भी है।