फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक साथ 4 हत्याएं, पर बड़ा सवालः न कुछ लूटा न चोरी, फिर क्यों किए कत्ल, कहीं वजह ये तो नहीं

Sun, 18 Nov 2018 11:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला(हरियाणा) Updated Sun, 18 Nov 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
Four Family Members Murder in Panchkula, Big Question for Whats they Killed by Murderer
पंचकूला में चार हत्याएं
बेटा-बहू पहले ही नहीं थे, बाकी बचे 5 सदस्यों में 4 की हत्या कर दी गई। घर में न कुछ लूटा गया और न ही चोरी की, फिर क्यों मार डाला उस शख्स ने सभी को।
Four Family Members Murder in Panchkula, Big Question for Whats they Killed by Murderer
पंचकूला में चार हत्याएं
ये एक बड़ा सवाल है
हत्यारोपी ने लूट की नीयत से हत्या के वारदात को अंजाम नहीं दिया है। विक्रम सिंह ने बताया कि यदि कोई लूटपाट के लिए घर में घुसता तो वह दूसरे कमरे में सोए दो बच्चों को गोली नहीं मारता। वहीं, घर के अंदर किसी भी अलमारी का ताला भी नहीं तोड़ा गया है और न ही किसी सामान से छेड़छाड़ की गई है। यदि कोई लुटेरा होता तो वह घर के अंदर से कुछ सामान जरूर लेकर जाता। गांव के सुभाष ने बताया कि राजबाला बहुत ही मिलनसार थीं। उन्होंने बताया कि बेटे की मौत और बहू के लापता होने के बाद भी उन्होंने संयम नहीं खोया। वह हर किसी से बहुत प्यार से मिलती थीं।

 
Four Family Members Murder in Panchkula, Big Question for Whats they Killed by Murderer
पंचकूला में चार हत्याएं
70 किल्ले से अधिक जमीन की मालिक थी महिला
मृतक राजबाला अकेली ही 70 किल्ले जमीन की मालकिन थीं। इसके अलावा गांव में उनके चार मकान हैं। वह खेतीबाड़ी के साथ गांव में दूध बेचने का भी काम करती थीं। गांव के राविंदर सिंह ने बताया कि एनएच-73 हाईवे निर्माण के दौरान राजबाला की काफी जमीन सरकार ने एक्वायर की थी, जिसका मुआवजा अभी हाल में मिला था। राजबाला ने मुआवजे में से एक-एक करोड़ रुपया अपनी चारों बेटियों को दिया था। उन्होंने बताया कि कई दुकानें मेन मार्केट में भी हैं। परिवार में किसी तरह की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Four Family Members Murder in Panchkula, Big Question for Whats they Killed by Murderer
पंचकूला में चार हत्याएं
राजबाला का वंश खत्म, 12 वर्षीय पोती शैली ही बची
हत्या के बाद 75 वर्षीय राजबाला का पूरा वंश खत्म हो गया है। केवल 12 वर्षीय पोती शैली ही बची है। गांव वालों ने बताया कि शैली इसलिए बच गई क्योंकि वह जीरकपुर में अपनी बुआ और फूफा के साथ रहती है और वहीं पढ़ाई कर रही है। लोगों ने बताया कि राजबाला का दामाद फौज में उच्च पद पर तैनात है। घटना के बाद खटौली पहुंची शैली का रो-रोकर बुरा हाल था। उसके मुंह से केवल बार-बार एक ही शब्द निकल रहे थे कि उसके भाई-बहन कहां चले गए। वह घर कब लौटकर आएंगे। अब वह रक्षाबंधन पर किसे राखी बांधेंगी और भाई दूज पर किसे तिलक लगाएगी।
विज्ञापन
Four Family Members Murder in Panchkula, Big Question for Whats they Killed by Murderer
पंचकूला में चार हत्याएं
पोस्टमार्टम: चारों के सिर में फंसी थी गोली
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि दो गोली राजबाला को मारी गई थी। दोनों सिर में लगी थी, जिसमें से एक आर-पार हो गई थी, जबकि दूसरी सिर में ही फंस गई थी। जिसे पोस्टमार्टम के दौरान बाहर निकाला गया है। वहीं ऐश्वर्या को भी दो गोली लगी थी, जिसमें से एक गोली सिर में मारी गई थी, जो फंस गई थी और दूसरी चेस्ट में लगी थी। सिर में फंसी गोली को बाहर निकाला गया है। इसके अलावा अन्य दोनों बच्चों के सिर में दो-दो गोली मारी गई थी, जिसमें से एक गोली सिर में फंस गई थी और दूसरी सिर को चीरती हुई बाहर निकल गई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed