{"_id":"5870f3bc4f1c1b3b3d158ce2","slug":"five-students-sang-this-song-loudly-in-running-car-before-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मौत से पहले ऐसे मनाया जश्न, दौड़ती कार में एक साथ जोर से गाया ये गीत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मौत से पहले ऐसे मनाया जश्न, दौड़ती कार में एक साथ जोर से गाया ये गीत
Mon, 09 Jan 2017 05:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
Updated Mon, 09 Jan 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
भयानक हादसे में 4 की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ती फर्राटेदार कार, उसमें तेज आवाज में गाना गुनगुनाते पांच स्टूडेंट और फिर चंद मिनटों में बुरी तरह बिखरे लाशों के अंग। महज इतनी ही नहीं है इस दर्दनाक हादसे की कहानी।
2 of 6
भयानक हादसे में 4 की मौत
दरअसल गवर्नमेंट कॉलेज लुधियाना में पढ़ने वाली ईशानी और रिशिका बस्सी अपने दोस्त संयम अरोड़ा, गोरिश और अक्षित के साथ सिधवां नहर के किनारे जा रही थी। उनकी गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी। तेज रफ्तार कार होने के कारण गांव देतवाल के पास कार बेकाबू हो गई और सीधे पेड़ से जा टकराई।
3 of 6
भयानक हादसे में 4 की मौत
आवाज सुनते ही गांव के लोग पहुंचे लेकिन तब तक चारों युवाओं की मौत हो चुकी थी। जबकि अक्षित की सांस चल रही थी। हादसे के बाद का मंजर रूह कंप-कंपा देने वाला था। कार चला रहे गोरीश का सर पेड़ के तने से चिपका था। एक लड़की की बाजू उखड़ गई थी और एक लड़के का सिर बुरी तरह पिचका हुआ था। कार की स्पीड इतनी तेज थी कि उसका पुर्जा-पुर्जा बुरी तरह बिखर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
भयानक हादसे में 4 की मौत
दरअसल हादसे से कुछ देर पहले एक चाय की दुकान के पास इन लोगों ने कार से उतरकर डांस किया और शोर मचाया। इतना ही नहीं जब ये लोग यहां से चले थे तो दुकान लगाने वाले बुजुर्ग ने भी इनकी हालत देखकर इन्हें समझाया था कि कार आराम से चलाना क्योंकि ये सभी नशे में नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
5 of 6
भयानक कार हादसे में 4 की मौत
बताया जा रहा है कि इन लोगों ने चलने से पहले ही शराब के ठेके से चार बीयर की बोतलें खरीदी थी और हादसे से ठीक पहले तेज आवाज में 'लिखे जो खत तुझे....' गाना गुनगुना रहे थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।