फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Five People Killed in Roadways Bus and Car Collision in Hisar

हिसारः बस और कार में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, 5 लोगों की जान गई

Thu, 22 Mar 2018 10:02 AM IST
सुरेंद्र दलाल/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
सुरेंद्र दलाल/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा) Updated Thu, 22 Mar 2018 10:02 AM IST
विज्ञापन
Five People Killed in Roadways Bus and Car Collision in Hisar
हिसार में सड़क हादसा
बस और कार की टक्कर में पांच लोगों की जान चली गई। लाशें सड़क पर ऐसे बिखर गई कि देखने वालों ने मुंह मोड़ लिए। हादसा हरियाणा के हिसार में हाइवे पर हुआ। सिरसा के पास दुर्जनपुर चौक पर होंडा सिटी और रोडवेज की बस में आमने-सामने की टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कार सवार पांच लोगों की मौके पर मौत हो गई और उनकी लाशें सड़क पर बिखर गईं।
विज्ञापन


हादसे का कारण कार के टायर फटना बताया जा रहा है। टायर फटने के बाद कार अनियंत्रित होकर दूसरी दिशा में जाकर बस से टकरा गई। कार सिरसा की तरफ से आ रही थी। वहीं बस में करीब 50 लोग सवार थे, जिनमें से कइयों को चोट भी लगी।
विज्ञापन


मरने वाले पांचों लोग फतेहाबाद के काठमंडी के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान (19) विकास पुत्र पप्पू, (30)प्रवीण पुत्र ओम प्रकाश, (25)राधे श्याम पुत्र ओम प्रकाश, (45)रघुवीर पुत्र बंशीलाल, (55)ओमप्रकाश पुत्र बंशीलाल लाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार लोगों के शव टुकड़ों में बिखर गए। हाल देखकर हर कोई सन्न था। सड़क पर हर तरफ खून बिखरा हुआ था। हादसा इतना भयंकर था कि जिसने भी देखा आंखे खुली की खुली रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed