फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सामने आया 'गर्भवती' डांसर की मौत का सच, गोली चलाने वाला बेनकाब

Tue, 06 Dec 2016 09:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Tue, 06 Dec 2016 09:10 AM IST
विज्ञापन
firing in marriage on stage at bathinda and orchestra dancer killed, big truth exposed
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
शादी समारोह में डांस कर रही 'गर्भवती' युवती की मौत का असली सच सामने आ गया है। उसे गोली मारने वाला भी बेनकाब हो चुका है। देखिए, पूरी पड़ताल।
firing in marriage on stage at bathinda and orchestra dancer killed, big truth exposed
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
वारदात, बठिंडा जिले की मौड मंडी स्थित एक पैलेस में हुई। पैलेस में मौड मंडी निवासी विजय कुमार के बेटे वरुण कुमार की शादी थी। घटना उस समय हुई जब स्टेज पर डांसर कुलविंदर कौर तीन अन्य डांसरों के साथ डांस कर रही थी कि अचानक एक युवक लक्की गोयल उर्फ बिल्ला के हाथ में पकड़ी बंदूक से फायर हो गया। सिर में गोली लगने से डांसर की मौके पर ही मौत हो गई।
firing in marriage on stage at bathinda and orchestra dancer killed, big truth exposed
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
डांसर कुलविंदर कौर माडल टाउन में पति हरजिंदर सिंह के साथ रहती थी। वह गर्भवती थी। एसएचओ दलजीत सिंह ने बताया, घटना शनिवार देर रात 11.45 बजे हुई। कुलविंदर कौर के पति हरजिंद्र सिंह के बयानों पर बिल्ला, दीपक (शादी वाले लड़के का करीबी रिश्तेदार) व अन्य तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है। जीजा रजिंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि पुलिस की कार्रवाई ढीली है और जानबूझकर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
firing in marriage on stage at bathinda and orchestra dancer killed, big truth exposed
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
कुलविंदर कौर पर गोली चलाने वाला बिल्ला यह बंदूक अपने दोस्त संजू गोयल से लेकर आया था। संजू ने अभी पांच दिन पहले ही लाइसेंस लिया था। संजू के पिता पूर्व पार्षद विजय गोयल आजाद चुनाव लड़कर एमसी बने थे व बाद में उनकी अकाली दल के साथ नजदीकी रही। पुलिस इस मामले की भी जांच कर रही है कि जब असला लाइसेंस संजू गोयल के नाम पर था तो बंदूक बिल्ला के पास कैसे आई।

विज्ञापन
firing in marriage on stage at bathinda and orchestra dancer killed, big truth exposed
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। रविवार को मृतका के परिजनों के साथ पहुंचे आरकेस्ट्रा एसोसिएशन के सदस्यों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर बठिंडा-मानसा नेशनल हाईवे जाम कर दिया। लगभग 20 मिनट तक परिजनों व एसोसिएशन सदस्यों ने जाम लगाए रखा। वहीं पुलिस का मानना है कि शादी समागम में टशन दिखाने के लिए कुछ लोग दूसरे के हथियार लेकर जाते हैं और वहां हवाई फायर करते हैं जो कानूनन गलत ही नहीं अपराध है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed