फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेरहम बाप, 10वीं में पढ़ती बेटी की गर्दन काटकर भागा, देखें तस्वीरें

Tue, 02 Aug 2016 08:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा) Updated Tue, 02 Aug 2016 08:49 AM IST
विज्ञापन
father murdered 10th class student minor daughter in kosli village of haryana
हरियाणा के गांव कोसली में बाप ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
फिर एक बाप बेरहम निकला और वह घर में अकेली पाकर 10वीं में पढ़ती अपनी ही बेटी का गर्दन काटकर भाग गया। तस्वीरों में पूरा मामला।
father murdered 10th class student minor daughter in kosli village of haryana
हरियाणा के गांव कोसली में बाप ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
वारदात, हरियाणा के कोसली क्षेत्र में हुई। कोसली क्षेत्र के गांव भैरमपुर में एक पिता ने कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर अपनी बेटी की हत्या कर दी। वारदात के वक्त घर में केवल पिता-पुत्री ही थे। जबकि मृतका की मां और भाई उसके मामा के यहां गए हुए थे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। सुबह मामले का पता चलने पर मृतका की मौसी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
father murdered 10th class student minor daughter in kosli village of haryana
हरियाणा के गांव कोसली में बाप ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार महेंद्र सिंह कोसली के गांव भैरमपुर में पत्नी सुमन, बेटे और बेटी संजू के साथ रहता था। दो दिन पहले वह पूरे परिवार के साथ अपने साले के यहां आशियाकी गौरावास गया हुआ था। यहां पत्नी और बेटे को छोड़कर वह बेटी संजू के साथ वापस लौट आया। शनिवार देर रात किसी बात पर गुस्साए महेंद्र ने संजू की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर उसकी हत्या कर दी और घटनास्थल के पास ही खून से रंजित कुल्हाड़ी छोड़ मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
father murdered 10th class student minor daughter in kosli village of haryana
हरियाणा के गांव कोसली में बाप ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
सुबह मृतका संजू की मौसी पूनम पशुओं को चारा खिलाने आई तो वारदात का पता चला। घटना की जानकारी पर गांव में सनसनी फैल गई। आनन-फानन में मामले की जानकारी कोसली पुलिस को दी गई। थाना इंचार्ज, कोसली नरेंद्र कहना है कि संजू के पिता के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी कि तलाश की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
father murdered 10th class student minor daughter in kosli village of haryana
हरियाणा के गांव कोसली में बाप ने बेटी की हत्या की - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को दिये बयान में ग्रामीणों ने बताया कि 10 वीं कक्षा की छात्रा संजू पढ़ाई में काफी तेज थी। इसके अलावा उसकी खेलों में भी रुचि थी। साथ ही यह भी बताया कि इसके अलावा वह बेहद ही सीधी लड़की थी। यह बात स्पष्ट नहीं हो सकी कि उसके पिता ने उसकी हत्या क्यों की। खेतों के बीच में घर बना होने के कारण वारदात को होते किसी ने न देखा और न ही संजू की चीख सुनी।फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed