देखिए ये है वो दरिंदा बाप और चाचा, जिन्होंने तीन बच्चों को मारकर ठिकाने लगा दिया। हत्याकांड इतनी सफाई से अंजाम दिया कि किसी को भनक तक नहीं लगी।
2 of 7
बाप ने आदेश दिया...चाचा ने मार दिए तीनों बच्चे
मामला हरियाणा के कुरुक्षेत्र का है। मंगलवार को तीन बच्चों के शव खून से सने पंचकूला में मोरनी हिल्स की पहाड़ियों में मिले। मृतक बच्चे पेहोवा के गांव शेरगढ़ के थे और दो दिन से लापता थे। तीसरे दिन शव मिले, नाम थे समीर (11), सिमरन (8) और समर (4)। मरवाने वाला निकला बाप सोनू मलिक, वहीं तीनों बच्चों को गोली मारने वाला निकला चाचा जगदीप मलिक। फिलहाल दोनों पुलिस की गिरफ्त में हैं।
3 of 7
बाप ने आदेश दिया...चाचा ने मार दिए तीनों बच्चे
वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपी जगदीप ने बताया कि उसने हत्याकांड कैसे अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक, जगदीप गीता जयंती कार्यक्रम दिखाने के बहाने तीनों बच्चों को स्विफ्ट कार से लेकर मोरनी पहुंचा। दोपहर के समय उसने एक सुनसान जगह कार रोक दी। म्यूजिक सिस्टम ऑन कर आवाज तेज कर दी और बच्चों को पहाड़ियां दिखाने लगा। जैसे ही 11 वर्षीय समीर थोड़ा आगे बढ़ा तो जगदीप ने उसके सिर में गोली मार दी।
4 of 7
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
गोली लगते ही समीर खाई में गिर गया। उसे गिरता देखकर सिमरन चिल्लाई और इतना वह संभलती, जगदीप ने उसके सिर में भी गोली मार दी। यह सब देखकर चार वर्षीय समर सहम गया। फिर जगदीप उसे इस जगह से करीब दो किमी दूर ले गया और वहां उसने समर के सिर में भी गोली मारकर हत्या कर दी। जगदीप शाम करीब छह बजे गाड़ी लेकर घर पहुंच गया। वहां बच्चों के गुम होने को लेकर हंगामा हो रहा था।
5 of 7
मोरनी हिल्स में मिले तीन बच्चों के शव
जगदीप ने पुलिस को बताया कि वह सोनू का पल-पल की खबर देता रहा। बच्चों को मारने के बाद लौटते समय भी सोनू से बात की। वहीं हत्याकांड अंजाम देने के लिए जगदीप ने एक दिन पहले शनिवार को मोरनी क्षेत्र की रेकी की थी। इसके लिए शनिवार को मोरनी के गांव कंबाला के पास होटल में कुछ घंटों के लिए रुका था। सूत्रों की मानें तो होटल में रुकने के दौरान आरोपी ने सुनसान जगह तलाश की, जहां से गोलियों की आवाज लोगों तक न पहुंचे।