फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सास की सताई बहू, दो बेटियों के साथ नहर में कूदी, तीनों शव मिले

Thu, 28 Apr 2016 03:09 PM IST
दविंदर पाल/अमर उजाला, अबोहर
दविंदर पाल/अमर उजाला, अबोहर Updated Thu, 28 Apr 2016 03:09 PM IST
विज्ञापन
dowry case, married woman and two daughter died at abohar, triple suicide, abohar suicide, abohar
विवाहिता ने दो बेटियों संग जान दे दी - फोटो : amarujala
पंजाब में एक और विवाहिता दहेज की बलि चढ़ गई। सास के तानों से तंग आकर विवाहिता ने दो बेटियों संग जान दे दी। तस्वीरें।
dowry case, married woman and two daughter died at abohar, triple suicide, abohar suicide, abohar
सुबह होने पर तीनों के शव नहर से बरामद हुए। - फोटो : amarujala
वारदात, पंजाब-राजस्थान की सीमा पर बसे अबोहर उपमंडल के गांव कल्लरखेड़ा में हुई। यहां एक विवाहिता ने अपनी सास के तायनों से तंग आकर मंगलवार रात्रि अपनी दो मासूम बेटियों सहित नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली। सुबह होने पर तीनों के शव नहर से बरामद हुए। मामले की सूचना मिलते ही थाना खुईयां सरवर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को सरकारी अस्पताल अबोहर पहुंचाया तथा मामले की जांच शुरू कर दी।
dowry case, married woman and two daughter died at abohar, triple suicide, abohar suicide, abohar
26 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी सुमेर चंद - फोटो : amarujala
जानकारी के अनुसार यहां की निवासी करीब 26 वर्षीय लक्ष्मी देवी पत्नी सुमेर चंद मंगलवार को आधी रात के बाद अपनी बेटियों दो वर्षीय गायत्री और एक वर्षीय बिंदू के साथ घर से लापता हो गई तथा नहर में छलांग लगा दी। पता लगते ही परिजनों ने रात भर उसकी तलाश की और सुबह होने पर दौलत पुरा माईनर से निकलने वाले खाले से दोनों बेटियों व लक्ष्मी का शव बरामद हुआ। गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
dowry case, married woman and two daughter died at abohar, triple suicide, abohar suicide, abohar
गांव में शोक की लहर दौड़ गई - फोटो : amarujala
मृतका लक्ष्मी देवी के पिता गांव लट्टांवाली निवासी बलराम ने बताया कि करीब 5 वर्ष पूर्व उसने अपनी बेटी लक्ष्मी देवी का विवाह गांव गुमजाल निवासी सुमेर चंद पुत्र नीलूराम के साथ किया था। इसके बाद लक्ष्मी के घर तीन बेटियों ने जन्म लिया। लेकिन पिछले कुछ दिनों से लक्ष्मी की सास साबित्री देवी उसे मायके से टैलीविजन लाने के लिए परेशान कर रही थी। 
विज्ञापन
dowry case, married woman and two daughter died at abohar, triple suicide, abohar suicide, abohar
सुबह होने पर तीनों के शव नहर से बरामद - फोटो : amarujala
बलराम ने बताया कि दो दिन पूर्व ही लक्ष्मी ने उन्हें फोन पर बताया कि उसकी सास उसे चार दिन से भोजन नहीं दे रही है इस लिए मुझे टीवी खरीद कर दे जाओ। खेतीबाड़ी करने वाले बलराम ने लक्ष्मी को आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही उसके पास आएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed