{"_id":"5dfb09958ebc3e87e618b456","slug":"double-murders-two-students-murdered-in-firing-at-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चादर बनी 'वरदान' और बच गई जान, पर उसकी आंखों के सामने दो दोस्तों को मिली खौफनाक मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
चादर बनी 'वरदान' और बच गई जान, पर उसकी आंखों के सामने दो दोस्तों को मिली खौफनाक मौत
Thu, 19 Dec 2019 12:29 PM IST
खुशबू गोयल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Thu, 19 Dec 2019 12:29 PM IST
विज्ञापन
गोलीबारी में जान गंवाने वाले छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किस्मत थी कि युवक की जान बच गई, लेकिन उसकी आंखों के सामने उसके ही दो दोस्तों को ऐसे मौत के घाट उतार दिया गया कि अब वह सुधबुध ही खो बैठा है।
जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सेक्टर-15डी में हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन (एचएसए) से जुड़े दो छात्रों की ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। एक छात्र सेक्टर-32 स्थित एसडी कॉलेज में, जबकि दूसरा सेक्टर-11 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज में पढ़ता था। वारदात को तीन से चार बदमाशों ने अंजाम दिया। वहीं हमले में एक छात्र बाल-बाल बच गया, क्योंकि वह चादर ओढ़कर सो रहा था, इसलिए हत्यारों की नजर उस पर नहीं पड़ी और वह बच गया, लेकिन अब बदहवासी की हालत में है।
जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस सूत्रों के अनुसार, वारदात के दौरान तीनों एक ही कमरे में थे। इसी दौरान हत्यारे आ धमके और विनीत और अजय पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। गोलियों की आवाज सुनकर मकान मालकिन जब छात्रों के कमरे में पहुंची तो दोनों खून से लथपथ पड़े थे। सूचना मिलने पर एसपी विनीत कुमार, डीएसपी राम गोपाल समेत थाना प्रभारी राजीव कुमार समेत अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों छात्रों को पीजीआई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
वहीं तीसरा छात्र मोहित बदहवासी की हालत में चिल्ला रहा था। मृतक छात्रों की पहचान मूल रूप से हरियाणा जींद के बराह निवासी विनीत (20) और गोहाना निवासी अजय उर्फ अज्जू (22) के रूप में हुई है। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज मामले की छानबीन शुरू कर दी है। खास बात यह है कि वारदात पुलिस बीट से महज 50 मीटर की दूरी पर एक घर में अंजाम दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कॉलेज की लड़ाई इन दोनों की हत्या की वजह बनी।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस जांच में वारदात स्थल पर सात खोखे और एक कारतूस बरामद हुआ है। पूरा कमरा खून से लथपथ था। अजय के सीने में दो, सिर और बाजू में एक-एक गोली लगी थी, जबकि विनीत के सिर में एक गोली लगी थी। वहीं उनके साथी मोहित पुनिया को कोई चोट नहीं आई। ऐसे में पुलिस टीम अब मोहित से पूछताछ करने में जुटी है, हालांकि अभी वह बदहवासी की हालत में है, लेकिन पुलिस के मुताबिक, उसे काफी कुछ पता हो सकता है।