घरेलू विवाद में तैश में आए व्यक्ति ने अपनी पत्नी और सास का कत्ल कर दिया। मासूम बच्चियां अनाथ। पंजाब के बटाला के मोहल्ला मान नगर में हुए इस सनसनीखेज डबल मर्डर से इलाके में फैली दहशत। हालांकि पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस वारदात को शुक्रवार करीब शाम के पांच बजे अंजाम दिया गया। वहीं आरोपी की मां भी गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में दाखिल है।
बटाला में डबल मर्डर, पत्नी-सास की हत्या, मासूम बच्चियां अनाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोनों की शादी करीब ढ़ाई साल पहले हुई थी और दोनों की दो छोटी-छोटी बेटियां है। इन दिनों जगदीप की सास मनजीत कौर वासी अम़ृतसर दामाद के आई हुई थी। आसपास ने बताया कि जब जगदीप की सास उनके घर आती तो कोई न कोई झगड़ा होता था। शुक्रवार को भी शाम को जगदीप जब घर में नही था तो जगदीप की मां बलविंदर कौर और उसकी पत्नी रमनजीत कौर के बीच हाथापाई हुई थी। इसमें हार्ट की मरीज बलविंदर कौर बेहोश हो गई। इस पर जगदीप ने अपनी मां को निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया।
इसके बाद जगदीप घर आया और तीनों में बहस शुरू हो गई। इसी बीच जगदीप की पत्नी रमनजीत कौर ने मोबाइल से पुलिस हेल्प लाइन नंबर पर जगदीप के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। इस पर गुस्से में आए जगदीप सिंह ने अपनी पत्नी और सास को तेज धार चीजों से हमला करके कत्ल कर दिया। एसपी हेडक्वार्टर जगजीत सिंह सरोया ने बताया कि पुलिस की प्राथमिक जांच में मामला घरेलू कलह का लग रहा है।
मृतका रमनजीत ने इसी बीच ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा दी थी। जब पुलिस शिकायत के आधार पर उसके घर पहुंची तो जगदीप अपनी सास और पत्नी का कत्ल कर चुका था। पुलिस को देखकर वह भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे रंगे हाथों गिरप्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक आरोपी ने पुलिस को बताया कि सास और पत्नी उसकी शिकायत पुलिस को करने की धमकियां देती थी। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। कानून के अनुसार आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।