हत्या के केस में निर्दोष मिले युवक ने बदला लेने के लिए केस में फंसाने वाले युवक की हत्या कर दी। वह भी जिंदा रह न पाया।
2 of 5
हरियाणा के पानीपत में युवक को गोली मारी, मृतक के भाई ने हत्यारे को मारा
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर मौजूद मृतक के भाई ने आरोपी से चाकू छीनकर उसकी गर्दन पर करीब 12 वार कर आरोपी को मार डाला। मामला हरियाणा के चुलकाना गांव का है।
3 of 5
हरियाणा के पानीपत में युवक को गोली मारी, मृतक के भाई ने हत्यारे को मारा
- फोटो : अमर उजाला
समालखा के डीएसपी दलबीर सिंह ने बताया कि करीब 6 महीने पहले चुलकाना के रहने वाले महेंद्र की हत्या हो गई थी। केस में गांव के अमित का नाम राहुल पक्ष के लोगों ने लिखवा दिया था। इससे दोनों के बीच रंजिश हो गई। पुलिस जांच में अमित निर्दोष पाया गया।
4 of 5
हरियाणा के पानीपत में युवक को गोली मारी, मृतक के भाई ने हत्यारे को मारा
- फोटो : अमर उजाला
राहुल की गांव के बस स्टैंड पर फोटोस्टेट की दुकान है। रविवार को राहुल अपने भाई प्रदीप के साथ दुकान पर बैठा था। अमित स्कूटी पर दुकान पर आया। उसने राहुल को बाहर बुलाकर अमित ने राहुल को गोली मारी और चाकू से हमला कर दिया।
5 of 5
हरियाणा के पानीपत में युवक को गोली मारी, मृतक के भाई ने हत्यारे को मारा
- फोटो : अमर उजाला
राहुल पर हमला देख उसका भाई प्रदीप मौके पर आ गया। उसने आरोपी अमित से चाकू छीना और आरोपी के गर्दन पर करीब 12 वार कर दिए। चाकू छीनने में प्रदीप के हाथ में भी चोट आई है। हमले में अमित की मौके पर मौत हो गई। घायल राहुल ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। प्रदीप को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।