फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गोली मारने के बाद 'गर्भवती डांसर' के साथ बेरहमी, घसीटते हुए ले गए

Tue, 06 Dec 2016 09:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब) Updated Tue, 06 Dec 2016 09:08 AM IST
विज्ञापन
dancer killed in firing in marriage at bathinda, people dragged brutally her dead body
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
शादी समारोह के दौरान गोली लगने से जब डांसर नीचे गिरी तो मौके पर मौजूद लोग कैसे उसे घसीट कर नीचे ले गए, ये काफी दर्दनाक था। तस्वीरें इसकी गवाह हैं।
dancer killed in firing in marriage at bathinda, people dragged brutally her dead body
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
वारदात, बठिंडा जिले की मौड मंडी स्थित एक पैलेस में शनिवार देर रात को शादी समारोह के दौरान गोली लगने से एक डांसर की मौत हो गई। वारदात उस समय हुई जब वह तीन अन्य डांसर के साथ स्टेज पर डांस कर रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति ने स्टेज के सामने आकर हवाई फायर किया, गोली डांसर बठिंडा निवासी कुलविंदर कौर को लग गई। गोली लगते ही कुलविंदर निढाल होकर स्टेज पर गिर गई।
dancer killed in firing in marriage at bathinda, people dragged brutally her dead body
बठिंडा में शादी में फायरिंग में मारी गई लड़की
मौके पर मौजूद लोग अभ्यय भाषा का प्रयोग करते हुए कैसे हुए बाजुओं से खींच कर नीचे लेकर गए। ये देखना काफी दर्दनाक था। मौजूद लोग खून से लथपथ शव को घसीटते हुए ले गए। इस बीच स्टेज की सीढ़ियों पर उसका सिर भी बुरी तरह टकराया। उसके बावजूद उसे उसी तरह ले गए। इसी बीच कुछ लोग ये कहते हुए भी सुने गए कि ये लड़की मर चुकी है, इसके घरवालों को सूचना दे दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
dancer killed in firing in marriage at bathinda, people dragged brutally her dead body
शादी में स्टेज पर फायरिंग और डांसर की मौत
पुलिस ने डांसर कुलविंदर के पति राजिंदर सिंह के बयान पर आरोपी बिल्ला के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस पर आरोपी की गिरफ्तारी न करने का आरोप लगाते हुए गुस्साए परिजनों ने रविवार को बठिंडा-मानसा नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। थाना मौड पुलिस के अधिकारी जसविंदर सिंह के अनुसार कुलविंदर दो माह की गर्भवती भी थी। उन्होंने बताया कि शनिवार को स्थानीय आशीर्वाद पैलेस में मौड मंडी निवासी विजय कुमार के बेटे वरुण कुमार की शादी थी।
विज्ञापन
dancer killed in firing in marriage at bathinda, people dragged brutally her dead body
शादी समारोह में गोली लगने से डांसर की मौत
इस दौरान स्टेज पर डांसर कुलविंदर कौर तीन अन्य डांसरों के साथ डांस कर रही थी कि स्टेज के पास नाच रहे बिल्ला नामक युवक ने अपनी 12 बोर राइफल से गोली चला दी। यह डांसर कुलविंदर कौर के सिर के पीछे जा लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। वारदात के बाद पैलेस में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मृतका के परिजनों के साथ पहुंचे आरकेस्ट्रा एसोसिएशन के सदस्यों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर हाईवे जाम कर दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed