{"_id":"59245a204f1c1ba93e535bd8","slug":"clash-in-aam-aadmi-party-office-karnal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"तस्वीरें: 'आप' की बैठक में चले चाकू, लाठी और डंडे, कार्यालय में ही बहा खून","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तस्वीरें: 'आप' की बैठक में चले चाकू, लाठी और डंडे, कार्यालय में ही बहा खून
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
Updated Wed, 24 May 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी पर ही मचा बवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने महिला सुरक्षा पर एक बैठक रखी थी लेकिन हालात देखिए बैठक के अंदर ही छेड़खानी पर चाकू, लाठी और डंडे चल गए। देखिए
Karnal AAP Clash
मामला हरियाणा के करनाल का है, जहां जरनैली कॉलोनी स्थित आम आदमी पार्टी के कार्यालय में महिला सुरक्षा पर रणनीति तैयार करने के लिए पार्टी प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद की ओर से मंगलवार को बुलाई गई बैठक में बवाल हो गया। जयहिंद के जाने के बाद पार्टी के लोकसभा प्रभारी अनूप संधू और जिला अध्यक्ष अमित परोचा पर एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया तो हंगामा मच गया। बाद में चाकू, लाठी-डंडे व हॉकी से लैस युवकों ने हमला कर दिया।
Karnal AAP Clash
इस हमले में लोकसभा प्रभारी अनूप संधू व जिलाध्यक्ष अमित परोचा का सिर फट गया। झगड़े में पार्टी कार्यालय में लहू के छींटें पड़ते ही पुलिस को बुलाया गया। घटना के बाद दोनों को कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है, वहीं महिला कार्यकर्ता ने महिला थाने पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ छेड़खानी की एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज करा जांच शुरू कर दी है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी सिविल लाइन थाना में शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Karnal AAP Clash
आप के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने सुबह 11 बजे राज्य में महिला सुरक्षा को लेकर बैठक बुलाई थी। पार्टी महिला सुरक्षा को लेकर 27 मई को करनाल में सीएम कैंप का घेराव करने जा रही है। इसको लेकर बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई। बैठक के बाद जयहिंद दोपहर 12 बजे चले गए। उनके जाने के बाद पार्टी के लोकसभा प्रभारी अनूप संधू ने पार्टी कार्यकर्ताओं की फिर से बैठक बुला विचार-विमर्श शुरू कर दिया।
विज्ञापन
Karnal AAP Clash
इस बैठक में ही हंगामा शुरू हो गया, पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता ने अनूप संधू पर छेड़खानी का आरोप लगाया और अपने साथियों को कार्यालय बुला लिया। इसके बाद चाकू, हॉकी और लाठी-डंडो के साथ पहुंचे करीब एक दर्जन युवकों ने अनूप संधू और जिलाध्यक्ष अमित परोचा पर हमला बोल दिया। इससे दोनों के सिर फट गए और वे लहूलुहान हो गए। वहीं बीचबचाव कर रहे कई अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को भी चोटें आई हैं। करीब आधा घंटा तक यह हंगामा और घटनाक्रम चलता रहा।