फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखिए, ये शातिर बेचते थे बच्चे, ढाई लाख में बेटी, 5 लाख में बेटा

Sun, 17 Jul 2016 09:48 AM IST
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
सुरिंदर पाल/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब) Updated Sun, 17 Jul 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
child selling racket, child purchasing selling racket, child selling racket sting operation
पंजाब के जालंधर में पकड़ा गया बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह - फोटो : अमर उजाला
इन शातिर बदमाशों को देखिए। ये लोग बच्चों की खरीद फरोख्त करते थे। ढाई लाख में बेटी तो 5 लाख में बेटा बेचते थे। तस्वीरों में पूरा मामला।
child selling racket, child purchasing selling racket, child selling racket sting operation
पंजाब के जालंधर में पकड़ा गया बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह - फोटो : अमर उजाला
पंजाब के जालंधर में ​स्टिंग ऑपरेशन का एक वीडियो सामने आया। इसमें डॉ. रमनदीप बच्चों का सौदा करने की बात करती दिखाई व सुनाई दे रही थीं। मेरे पास दो प्रेगनेंट लेडीज हैं, आप रुक सको तो आपको नवजन्मा बच्चा मिल सकता है, पर उसका दाम आपको अधिक खर्च करना पड़ेगा। उनकी डिलीवरी होने वाली है और आप चिंता न करो आपको नवजात बच्चा कुछ दिनों में ही दे देंगे।
child selling racket, child purchasing selling racket, child selling racket sting operation
पंजाब के जालंधर में पकड़ा गया बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने इस स्टिंग को आधार बनाते हुए बच्चों की खरीद फरोख्त करने के धंधे का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने दो चिकित्सकों समेत छह लोगों को वीरवार देर रात गिरफ्तार किया। इस मामले में पुलिस को अब तक दो बच्चों की खरीद फरोख्त का पता चला है। एक बच्चा सरहिंद में 4.5 लाख रुपये में बेचा गया था, जबकि वीरवार को दूसरा बच्चा जालंधर में छह लाख रुपये में बेचने जा रहे थे कि गिरोह का पर्दाफाश हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
child selling racket, child purchasing selling racket, child selling racket sting operation
पंजाब के जालंधर में पकड़ा गया बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस ने वीरवार रात को नेशनल इंटेग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन (नीमा) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी पदाधिकारी डॉ. विशाल भनोट और डॉ. रमनदीप कौर समेत छह लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था, जो बच्चे खरीदने बेचने वाले गिरोह के सरगना थे। पुलिस को अब डॉ. रीना निवासी दकोहा फाटक और ज्योति निवासी नकोदर की तलाश है।
विज्ञापन
child selling racket, child purchasing selling racket, child selling racket sting operation
पंजाब के जालंधर में पकड़ा गया बच्चों की खरीद फरोख्त करने वाला गिरोह - फोटो : अमर उजाला
डीसीपी हरजीत सिंह, एडीसी (पी) अमरीक सिंह पवार, एसएचओ नवदीप सिंह ने शुक्रवार को पत्रकारवार्ता के दौरान कहा कि इस कांड में डॉ. रीना निवासी दकोहा, ज्योति निवासी नकोदर भी शामिल हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। डीसीपी हरजीत सिंह ने बताया कि एक बच्चे को तो मौके से बरामद कर लिया है, जबकि सामने आया है कि दूसरा बच्चा सरहिंद बेचा गया था, उसकी जांच की जा रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed