{"_id":"596f000c4f1c1b325d8b4a46","slug":"chandigarh-two-boys-killed-in-road-accident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थडे मनाने निकले थे 5 दोस्त, रास्ते में दो को मौत आ गई, तस्वीरें देख नहीं पाओगे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बर्थडे मनाने निकले थे 5 दोस्त, रास्ते में दो को मौत आ गई, तस्वीरें देख नहीं पाओगे
Thu, 20 Jul 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 20 Jul 2017 09:14 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
चंडीगढ़ में कार हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दोस्त का बर्थडे मनाने के लिए निकले थे पांच दोस्त कि रास्ते में हादसा हो गया और दो को मौत अपने साथ ले गई। हादसे के बाद की पहली तस्वीरें देखिए।
2 of 6
चंडीगढ़ में कार हादसा
हादसा चंडीगढ़ में सेक्टर 19/27 के लाइट प्वाइंट पर मंगलवार रात करीब 12 बजे हुआ। एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। दोनों को जीएमएसएच-16 में एडमिट कराया गया, जहां से उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया है। वहां देर रात दोनों की मौत हो गई।
3 of 6
चंडीगढ़ में कार हादसा
पुलिस के मुताबिक, टक्कर के बाद युवक कार में बुरी तरह से फंस गए थे। लोगों की मदद से युवकों को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सफेद रंग की स्विफ्ट कार (सीएच 01के 398-) काफी तेजी से एक पेड़ से टकराई। टक्कर के दौरान काफी जोरदार आवाज हुई। हादसे के दौरान एक अन्य कार भी चपेट में आने से बची।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
चंडीगढ़ में कार हादसा
मामले में सेक्टर-19 थाना पुलिस ने डीडीआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार में सेक्टर 7 का रहने वाला अमन, सुरिंदर, मेजर, राघव और ब्रिजेश सवार थे। सभी दोस्त थे, लेकिन अलग-अलग कॉलेज से पढ़ाई करते थे। कार सेक्टर-7 के रहने वाले अमन की थी, जिसे वह खुद चला रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
चंडीगढ़ में कार हादसा
अमन पीयू से लॉ कर रहा है। उसके पिता एक प्राइवेट कंपनी में बतौर ड्राइवर तैनात हैं। मंगलावर को उनके दोस्त मेजर का जन्मदिन था। सेलिब्रेट करने के लिए वे सभी सेक्टर 21 से नाइट फूड स्ट्रीट के लिए जा रहे थे। जब वे सेक्टर 19-27 की लाइटों से मध्यमार्ग पर मुड़े तो कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से जा टकराई। देखते ही देखते लोग जमा हो गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।