{"_id":"58beb68a4f1c1b6d43dc5552","slug":"cctv-captured-live-murder-in-ludhiana-punjab-crime-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हैवानियत की हद: मर जाने के बाद भी ढ़ाई घंटे तक पीटते रहे, गलती निकली मामूली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैवानियत की हद: मर जाने के बाद भी ढ़ाई घंटे तक पीटते रहे, गलती निकली मामूली
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
Updated Tue, 07 Mar 2017 07:02 PM IST
विज्ञापन
ढाई घंटे तक पीटकर साथी को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
एक व्यक्ति को हैवानों की तरह डंडों से पीटा, मरने के बाद भी पीटते रहे। वो गिड़गिड़ाता रहा, मगर हैवानों का दिल नहीं पिघला। तस्वीरें
ढाई घंटे तक पीटकर साथी को मार डाला
- फोटो : अमर उजाला
मामला पंजाब के लुधियाना का है, जहां शराब के नशे में धुत्त दो युवकों ने अहाते में अपने साथी कर्मचारी को करीब ढाई घंटे तक डंडों से पीटकर मार डाला। घायल गिड़गिड़ाता रहा, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक न सुनी और मौत हो जाने तक उसे पीटते रहे। उसके बाद आरोपियों ने वहां सिगरेट पी और खाना खाकर चले गए। मृतक की पहचान उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले भरत सिंह रावत (55) के तौर पर हुई है।
Ludhiana Live Murder
शराब के अहाते में काम करने वाले वेटर को उसके दो साथियों ने इसलिए पीट पीट कर मार डाला कि उसकी मालिक से अच्छी बनती थी। मारपीट व हत्या की पूरी वारदात अहाते में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई और पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ludhiana Live Murder
घटना का पता उस समय चला जब दोनों आरोपियों की मारपीट का पहले शिकार हुआ उनका एक साथी अहाते में आया। खून से लथपथ शव देख उसने तुरंत इसकी जानकारी मालिक और पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की तो सारी वारदात उसमें कैद मिली। पुलिस अधिकारी लाइव मर्डर देखकर हैरान रह गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Ludhiana Live Murder
जानकारी के अनुसार जमालपुर चौक स्थित बिट्टू के अहाते में चार लोग काम करते हैं। इनमें राजिंदर, चिंटू, रमेश उर्फ पल्टू और भरत सिंह रावत शामिल है। अहाता मालिक कर्मप्रीत सिंह ने कहा कि रविवार देर रात को काम खत्म होने के बाद वह वहां से चला गया। पीछे से राजिंदर और चिंटू ने किसी बात पर पलटू को पीटना शुरू कर दिया। चिंटू ने मालिक को फोन किया कि पलटू उनके साथ मारपीट कर रहा है। जब मालिक वहां पहुंचा तो पलटू घायल था। उसने सभी को समझाया और पलटू को सिविल अस्पताल में ले गया। सिविल अस्पताल में पलटू को दाखिल कराने के बाद वह खुद घर चला गया।