{"_id":"5c761ab0bdec224b6e13b314","slug":"cbi-released-red-corner-notice-in-formar-cm-virbhadra-singh-naphew-akansh-sen-murder-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम वीरभद्र के भतीजे अकांक्ष के मर्डर केस में सीबीआई की बड़ी कारवाई, फरार है एक आरोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सीएम वीरभद्र के भतीजे अकांक्ष के मर्डर केस में सीबीआई की बड़ी कारवाई, फरार है एक आरोपी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: खुशबू गोयल
Updated Wed, 27 Feb 2019 11:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
अकांक्ष सेन मर्डर केस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिमाचल के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह के भतीजे अकांक्ष सेन के मर्डर केस में सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई की है, क्योंकि मुख्य आरोपी अभी तक फरार है। जानिए क्या कदम उठाया गया है।
2 of 6
अकांक्ष मर्डर केस
दरअसल, केस के मुख्य आरोपी बलराज सिंह रंधावा के खिलाफ सीबीआई ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है। यह जानकारी सीबीआई ने मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट में दी है। हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई पर स्टेटस रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं। आरोपों के अनुसार, 9 फरवरी को बूम बॉक्स कैफे के पीछे वीरभद्र सिंह के रिश्तेदार अकांक्ष सेन पर बीएमडब्ल्यू चढ़ा दी गई थी।
3 of 6
अकांक्ष सेन मर्डर केस
इस घटना को बूम बॉक्स में आए एक समूह द्वारा अंजाम दिया गया था, जिसमें तीन लड़कियां भी शामिल थीं। शिकायत के अनुसार, बलराज रंधावा गाड़ी चला रहा था और हरमेहताब रारेवाला उससे कह रहा था इसे टक्कर मारो और खत्म कर दो। पुलिस को दी शिकायत में कहा गया था कि अकांक्ष सेन पर जानबूझ कर गाड़ी चढ़ाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अकांक्ष सेन मर्डर केस
अकांक्ष सेक्टर-9 में ही रहता था और उसी सेक्टर में उसका एक दोस्त शेरा भी रहता था। घटना की रात को वह शेरा के पास ही रुका था। इस मामले में पेप्सू राज्य के पहले सीएम ज्ञान सिंह रारेवाला के पोते हरमेहताब सिंह रारेवाला को भी आरोपी बनाया गया था। पुलिस की गिरफ्त से बाहर होने के चलते उसे प्रोक्लेम अफेंडर घोषित कर दिया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
अकांक्ष सेन मर्डर केस
बता दें कि इस मामले में मुख्य गवाह बूम बॉक्स कैफे की मालिक अदम्या राठौर पहले ही गवाही दे चुकी हैं। मंगलवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ प्रशासन ने हाईकोर्ट को बताया कि केस का ट्रायल जल्द ही पूरा हो सकता है। अब केवल दो गवाहों के बयान दर्ज किए जाने बाकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।