फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

8 जिंदगियां लीलने वाले हादसे का सामने आया सच, सड़क पर बिखरी थीं लाशें

Mon, 08 Aug 2016 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर Updated Mon, 08 Aug 2016 12:25 PM IST
big disclousement in creepy accident near maa chintpurni temple road hoshiarpur
Bus Accident - फोटो : amar ujala
मां चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी नामंजूर हो गई। एक बस काल बनकर आई और श्रद्धालुओं को कुचलती चली गई गई। हादसे का सच सामने आ गया है।
big disclousement in creepy accident near maa chintpurni temple road hoshiarpur
Bus Accident - फोटो : amar ujala
हादसा, उस वक्त हुआ जब मोगा से आई एक निजी कंपनी की बस का ड्राइवर उतराई पर बस पर से नियंत्रण खो बैठा। बेकाबू बस सड़क किनारे पुलिया पर जा चढ़ी। इस दौरान पुलिया पर और उसके पास बैठ कर आराम कर रहे श्रद्धालु बस तले कुचले गए। सड़क पर लाशें बिछती चली गईं।
big disclousement in creepy accident near maa chintpurni temple road hoshiarpur
लार के चौराडीहा में सड़क हदसे के बाद नाराज लोगों ने लगाया जाम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
होशियारपुर-चिंतपूर्णी मार्ग के गांव सलेरन स्थित पुलिया और आसपास बैठे श्रद्धालुओं पर बस चढ़ने से आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 घायल हो गए। मृतकों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। घायलों में से चार को लुधियाना रेफर कर दिया गया है। मृतकों में चार एक ही परिवार के बताए जाते हैं। 
विज्ञापन
big disclousement in creepy accident near maa chintpurni temple road hoshiarpur
Bus Accident - फोटो : amar ujala
​श्रावण मेले के चलते हजारों की तादाद में श्रद्धालु चिंतपूर्णी रोड पर आ- जा रहे थे जिससे लंबे जाम जैसे स्थिति बन आई और करीब 15 किलोमीटर दूर हादसे की जगह से अस्पताल तक पहुंचने में दो घंटे से ज्यादा का वक्त लग रहा था। मृतकों में चार की पहचान हो पाई थी।
big disclousement in creepy accident near maa chintpurni temple road hoshiarpur
बीना में सड़क हादसे के बाद वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर लगा जाम।
​विधायक सुंदर शाम अरोड़ा ने हादसा होते हुए देखा तो अपने साथियों और लोगों की मदद से बस तले फंसे श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। उन्होंने तुरंत प्रशासन को हादसे की सूचना दी और घायलों को अपनी गाड़ी में डाल अस्पताल पहुंचवाया। जेसीटी मिल्स व रिलायंस फैक्टरी को सूचित कर उनकी एंबुलेंस मंगवाई।
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed