पंजाब के होशियापुर से बड़ी खबर आ रही है। यहां आज एक दुकान में जबरदस्त धमाका हुआ। महिला समेत दो लोगों के चिथड़े उड़ गए। देखिए तस्वीरें।
2 of 4
होशियारपुर में कबाड़ की दुकान में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
ब्लास्ट शहर के भंगी चो इलाके में बनी एक कबाड़ की दुकान में हुआ। इसमें महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं तीन लोग गंभीर घायल हो गए।
3 of 4
होशियारपुर में कबाड़ की दुकान में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
बताया जा रहा है कि कबाड़ की दुकान में सेना के पुराने बमशैल आते थे। लोग बमशैल में से पीतल निकालते हैं। आज भी यही काम चल रहा था। तभी धमाका हो गया।
4 of 4
होशियारपुर में कबाड़ की दुकान में धमाका
- फोटो : अमर उजाला
धमाके की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है, वहीं घायलों का शहर के ही अस्पताल में इलाज चल रहा है।