{"_id":"584a63224f1c1be15944abc4","slug":"auto-driver-try-to-rape-girl-at-panipat-flyover-be-aware-to-sit-in-or-hire-auto","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऑटो में इस लड़की के साथ जो हुआ, यकीं नहीं होगा पर सबक जरूर लेंगे आप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऑटो में इस लड़की के साथ जो हुआ, यकीं नहीं होगा पर सबक जरूर लेंगे आप
Sun, 18 Dec 2016 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
Updated Sun, 18 Dec 2016 10:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
पानीपत में ऑटो ड्राइवर ने लड़की से जबरदस्ती की
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
घर जाने के लिए निकली इस लड़की के साथ ऑटो में जो हुआ, आप यकीं नहीं कर पाएंगे। पर इससे आपको एक सबक जरूर मिलेगा।
2 of 6
पानीपत में ऑटो ड्राइवर ने लड़की से जबरदस्ती की
मामला हरियाणा के पानीपत का है। जीटी रोड फ्लाईओवर पर देर शाम ऑटो में बैठी युवती से ड्राइवर जबरदस्ती करने लगा। बचाव करते हुए लड़की ऑटो से कूद गई और वाहनों को रोकते हुए चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर कार सवार 4 युवक दौड़े आए और युवती से बात की। युवकों को देखकर ड्राइवर ऑटो छोड़कर मौके से भाग गया। युवकों ने पुलिस को सूचना दी। शिकायत मिलते ही पुलिस ने अज्ञात ऑटो ड्राइवर के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने ऑटो भी जब्त कर लिया है।
3 of 6
पानीपत में ऑटो ड्राइवर ने लड़की से जबरदस्ती की
पुलिस को दी शिकायत में लड़की ने बताया कि वह संजय चौक से कुटानी रोड जाने के लिए ऑटो में बैठी थी। एक युवक भी था, जो बस अड्डे पर उतर गया। उसके बाद चालक ऑटो को टोल की ओर ले गया। लड़की के पूछने पर उसने घूमकर जाने की बात कही। टोल के बाद जब ड्राइवर फ्लाईओवर पर ऑटो को ले जाने लगा तो लड़की ने विरोध किया। इस पर ड्राइवर ने मारने की धमकी दी। विरोध पर उसने ऑटो रोका और जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
पानीपत में ऑटो ड्राइवर ने लड़की से जबरदस्ती की
लड़की को बचाने वाले युवकों में से एक बबलू गोगा ने बताया हम दिल्ली की ओर जा रहे थे कि टोल को पार करने के बाद सेक्टर 6-7 पुलिस चौकी के सामने सड़क किनारे एक ऑटो खड़ा हुआ दिखाई दिया। अचानक ऑटो से एक लड़की बाहर कूदी। ऑटो में पर्दे लगे हुए थे, इसलिए अंदर कोई नहीं दिखाई दे रहा था। कूदते ही युवती दिल्ली की ओर जा रहे वाहनों को रोकते हुए जोर-जोर से चिल्लाने लगी।
विज्ञापन
5 of 6
पानीपत में ऑटो ड्राइवर ने लड़की से जबरदस्ती की
बबलू ने बताया कि पहले हमने समझा कोई पागल युवती है, इसलिए चिल्ला रही है। लेकिन जब हम कुछ आगे निकले तो बचाओ बचाओ की आवाज आई। हमने गाड़ी रोकी तो युवती दौड़ कर आई और रोने लगी। वह काफी सहमी हुई थी और कुछ भी बोलने की हालत में नहीं थी, लेकिन उसने ऑटो की तरफ इशारा किया। अनहोनी की आंशका से हम चारों उतरकर ऑटो की ओर गए तो दूसरी साइड से ड्राइवर निकल कर भाग गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।