{"_id":"58612c474f1c1b2a41eebc4f","slug":"acid-attack-on-nine-ladied-in-land-dispute-at-kapurthala","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: जमीन विवाद में 'एसिड अटैक', आर-पार की लड़ाई में 9 महिलाएं झुलसीं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: जमीन विवाद में 'एसिड अटैक', आर-पार की लड़ाई में 9 महिलाएं झुलसीं
Tue, 27 Dec 2016 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
Updated Tue, 27 Dec 2016 10:09 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
पंजाब के कपूरथला में महिलाओं पर एसिड अटैक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जमीन विवाद को लेकर दो गुटों में विवाद इतना बढ़ गया कि एक पक्ष ने स्प्रे से तेजाब डालना शुरू कर दिया। देखते-देखते 9 महिलाएं झुलस गईं। तस्वीरें
2 of 8
पंजाब के कपूरथला में महिलाओं पर एसिड अटैक
- फोटो : अमर उजाला
कपूरथला के गांव बहुई में सोमवार सुबह जमीन विवाद में दो गुटों में झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि उन्होंने एक दूसरे पर एसिड (तेजाब) डालना शुरू कर दिया। इस एसिड अटैक में दोनों गुटों की नौ महिलाएं झुलस गईं। इनमें सरपंच की पत्नी, पांच मनरेगा कर्मी, एक किशोरी और गांव की दो अन्य महिलाएं शामिल हैं।
3 of 8
पंजाब के कपूरथला में महिलाओं पर एसिड अटैक
- फोटो : अमर उजाला
सरपंच की पत्नी की हालत गंभीर है उसे जालंधर ले जाया गया है। बाकी आठ महिलाएं सिविल अस्पताल कपूरथला में उपचाराधीन हैं। सोमवार सुबह गांव बहुई में जमीन, जिसे पंचायती बताया जा रहा है में मिनी पैलेस बनाने की तैयारी हो रही थी। मनरेगा स्कीम के तहत कुछ महिलाएं जगीरो, जसबीर कौर, तारा रानी, शांति और जसवीर कौर सफाई करते हुए ईंटें उठा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
पंजाब के कपूरथला में महिलाओं पर एसिड अटैक
- फोटो : अमर उजाला
गांव के ही निर्मल सिंह, उसकी पत्नी रजविंदर कौर ने उनका विरोध शुरू कर दिया। दोनों पक्षों में कहासुनी से बात हाथापाई तक पहुंच गई और देखते ही देखते ही मारपीट शुरू हो गई। शोर सुनकर राजवंत कौर व सरपंच विनोद कुमार सहगल की पत्नी रीना सहगल भी वहां पहुंच गई। राजविंदर कौर और उसकी बेटी लवप्रीत कौर ने उनपर स्प्रे से तेजाब डालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
5 of 8
पंजाब के कपूरथला में महिलाओं पर एसिड अटैक
- फोटो : अमर उजाला
इससे सातों महिलाओं के चेहरों व अन्य हिस्सों पर तेजाब गिर गया। गांव के लोगों ने उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल कपूरथला में भर्ती करवाया। रीना सहगल को गंभीर हालत के चलते जालंधर ले जाया गया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि राजविंदर कौर और उसकी बेटी ने ही तेजाब पहले से मंगवाकर रखा था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।