{"_id":"5958e1a44f1c1bc32a8b4c68","slug":"abohar-pregnant-lady-beaten-girl-child-died-in-womb","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Pics: गर्भवती महिला पर टूटा कहर, दुनिया में आने से पहले विदा हो गई मासूम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
Pics: गर्भवती महिला पर टूटा कहर, दुनिया में आने से पहले विदा हो गई मासूम
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
Updated Tue, 04 Jul 2017 09:11 AM IST
विज्ञापन
बेटे की चाहत में गर्भवती महिला की पिटाई
गर्भवती महिला पर ऐसा कहर टूटा कि दुनिया में आने से पहले एक नन्हीं सी जान विदा हो गई। कहर ढाने वाले भी अपने ही थे, जानिए क्या है पूरा माजरा।
बेटे की चाहत में गर्भवती महिला की पिटाई
घटना पंजाब के अबोहर की है। गांव जंडवाला हनुवंता निवासी व राजस्थान के गांव वनवाला में बेटे की चाह में एक महिला के ससुरालियों ने उसकी पिटाई कर दी। इससे उसके गर्भ में पल रही कन्या की मौत हो गई। घटना के बाद पीड़िता को अबोहर के सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बेटे की चाहत में गर्भवती महिला की पिटाई
थाना खुईयां सरवर पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता सुमन के पिता ब्रह्मदेव ने बताया कि करीब चार वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी की शादी राजस्थान के गांव बनवाला निवासी दविन्द्र कुमार के साथ की थी। शादी के कुछ समय बाद जब सुमन गर्भवती हुई और ससुरालियों को इस बात का पता चला कि सुमन के पेट में बच्ची है तो उन्होंने जबरन उसका गर्भपात करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Demo pic
इसके बाद कुछ समय बाद सुमन ने एक बेटी को जन्म दिया। लेकिन बेटी के जन्म के बाद सुमन के ससुरालियों ने उसकी जिंदगी नर्क बना दी। ब्रह्मदेव ने बताया कि पिछले ढाई वर्ष से सुमन के ससुराल वाले उसे बेटी को जन्म देने का ताना मारते हैं और उसके साथ मारपीट करते हैं। पांच माह पहले जब उनकी बेटी फिर से गर्भवती हुई तो ससुराल के लोगों ने उसके गर्भ की जांच श्रीगंगानगर के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में कराई।
विज्ञापन
beaten
पीड़िता के पिता के अनुसार 27 जून को उसके ससुराल वालों ने सुमन की बुरी तरह पिटाई कर दी। इसके बाद सुमन रात को ही घर छोड़कर मायके के लिए चल पड़ी। जब वह रात में अचाड़िकी गांव के बस स्टैंड पहुंची तो उसका पीछा करते हुए उसके ससुराल के लोग बस स्टैंड पर पहुंचे और वहां भी उसकी पिटाई की। उसकी चीख सुनकर गांव वाले मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए।