फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकतरफा प्रेम का खौफनाक अंजाम : सिरफिरे ने महिला के दो बच्चों को चाकू से काटा, फिर फंदे पर झूल गया

Sat, 06 Mar 2021 02:53 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी/अमर उजाला ब्यूरो, लुधियाना (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Mar 2021 02:53 PM IST
विज्ञापन
Man commit suicide after killing two children at ludhiana of Punjab
लुधियाना में दो बच्चों की हत्या कर आरोपी ने की आत्महत्या। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पंजाब में शनिवार को दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। लुधियाना के जमालपुर एरिया में एक सिरफिरे आशिक ने महिला के दो बच्चों का गला काट दिया और इसके बाद खुद भी आत्महत्या कर ली। वारदात को एकतरफा प्रेम के कारण अंजाम दिया गया। महिला आरोपी के प्रेम प्रस्ताव को नकार चुकी थी। मारे गए बच्चों की उम्र आठ और पांच साल की थी।  

 
Man commit suicide after killing two children at ludhiana of Punjab
लुधियाना में दो बच्चों की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लुधियाना के जमालपुर एरिया में शनिवार सुबह उस समय कोहराम मच गया, जब एक व्यक्ति ने अपने पड़ोस में रहने वाले दो बच्चों को कमरे में बंद कर चाकू से गला रेतकर उनकी हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने खुद फंदा लगा आत्महत्या कर ली। आरोपी बच्चों की मां के साथ एकतरफा प्रेम करता था और उसे एक साल से परेशान कर रहा था। पीड़िता ने उसके प्रेम प्रस्ताव को ठुकरा दिया था। इसी बात से खुन्नस खाए युवक ने उसके दो बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस आला अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं। इस मामले की जांच चल रही है।
 
Man commit suicide after killing two children at ludhiana of Punjab
आरोपी शैलेंदर। - फोटो : फाइल फोटो
पीड़िता मीनू तिवाड़ी के अनुसार आरोपी शैलेंदर उनके वेहड़े में रहता था। वह बीते एक साल से उसके पीछे पड़ा हुआ था, लेकिन वह उसकी बातों को अनसुना कर रही थी। बीते कुछ समय से वह उसे कुछ ज्यादा परेशान करने लगा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Man commit suicide after killing two children at ludhiana of Punjab
मौके पर जुटे लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उसने इसकी शिकायत अपनी पति शिव शंकर के पास और वेहड़ा मालिक के पास की। उन्होंने वेहड़ा मालिक से आरोपी को वहां से निकालने के लिए कहा। इसके बाद आरोपी ने सभी को आश्वासन दिया कि वह 13 मार्च को अपने गांव लौट जाएगा। 
 
विज्ञापन
Man commit suicide after killing two children at ludhiana of Punjab
लुधियाना में दो बच्चों की हत्या - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शनिवार सुबह लगभग 9.30 बजे वह घर में झाड़ू लगा रही थी, तो अचानक आरोपी ने उसके बेटे रजनीश (8) व छोटे बेटे मनीष (5) को अपने कमरे में बंद कर लिया। उसने शोर मचाना शुरू किया तो आरोपी ने दोनों बच्चों का चाकू से गला काट दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद कमरे में फंदा लगा लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed